Monday, April 6, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
धौराडाम में सड़क निर्माण की सौगात, विधायक तिलक राज बेहड का भव्य स्वागतहल्द्वानी में बुक सेलर्स पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, कई स्कूलों को नोटिस की तैयारीभीमताल क्षेत्र में मंत्री राम सिंह कैड़ा का दौरा, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत दिलाने के निर्देशसमाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटधौराडाम में सड़क निर्माण की सौगात, विधायक तिलक राज बेहड का भव्य स्वागतहल्द्वानी में बुक सेलर्स पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, कई स्कूलों को नोटिस की तैयारीभीमताल क्षेत्र में मंत्री राम सिंह कैड़ा का दौरा, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत दिलाने के निर्देशसमाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिट

भीमताल में यातायात सुरक्षा व साइबर अपराध को लेकर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित

| January 29, 2026 | 2 months ago | 1 min read

भीमताल।
माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशानुसार तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जिला न्यायाधीश श्री प्रशांत जोशी के निर्देशन में नगर पालिका परिषद भीमताल में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सिविल जज (सी.डी.)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल श्रीमती पारुल थपलियाल द्वारा किया गया।

शिविर में सर्वप्रथम थानाध्यक्ष भीमताल श्री शिवराज सिंह बिष्ट ने यातायात सुरक्षा एवं मोटर वाहन अधिनियम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम सड़क परिवहन, वाहनों के पंजीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस, यातायात नियमों एवं सुरक्षा मानकों को नियंत्रित करने वाला प्रमुख कानून है। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करना तथा लापरवाह चालकों पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई करना है। साथ ही उन्होंने सड़क सुरक्षा, गोल्डन आवर में घायलों को सहायता, अनिवार्य बीमा एवं प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित प्रावधानों पर भी प्रकाश डाला।

इसके पश्चात सब-इंस्पेक्टर गुरविंदर कौर द्वारा साइबर अपराध से जुड़े प्रमुख बिंदुओं पर जानकारी दी गई तथा साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए गए।

Link copied to clipboard!