POLICE

गणतंत्र दिवस पर नैनीताल में CPU उपनिरीक्षक जगत सिंह भंडारी सम्मानित

शेयर करें: WhatsApp Facebook Twitter
गणतंत्र दिवस पर नैनीताल में CPU उपनिरीक्षक जगत सिंह भंडारी सम्मानित

I7 NEWS | नैनीतालगणतंत्र दिवस पर सीपीयू उपनिरीक्षक जगत सिंह भंडारी सम्मानितनैनीताल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट (CPU) में तैनात उपनिरीक्षक जगत सिंह भंडारी को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

यह सम्मान कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और आईजी रिद्धिम अग्रवाल द्वारा प्रदान किया गया।उपनिरीक्षक जगत सिंह भंडारी ने वर्ष भर ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के साथ-साथ जनसेवा में भी सराहनीय भूमिका निभाई। उन्होंने हल्द्वानी क्षेत्र में सबसे अधिक 3909 चालान कर 16 लाख 92 हजार 400 रुपये का जुर्माना वसूल कर रिकॉर्ड बनाया।इसके अलावा, जगत सिंह भंडारी ने कई राहगीरों की मदद कर मिसाल पेश की।

उन्होंने ईमानदारी का परिचय देते हुए लोगों के खोए हुए पर्स और जरूरी दस्तावेज सुरक्षित वापस लौटाए, जिससे आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ।अधिकारियों ने उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे पुलिसकर्मी विभाग के लिए प्रेरणा हैं और समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।

 /></div>




<p class=

i7 News के आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें

उत्तराखंड, हल्द्वानी व देश की हर बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ सीधे अपने WhatsApp पर तुरंत प्राप्त करें।

चैनल फॉलो करें
यह ख़बर अच्छी लगी? दोस्तों के साथ शेयर करें! फेसबुक पर i7 News के आधिकारिक पेज (@I7Newsnainital) से जुड़ें
प्रकाशित: 26 January, 2026 6:00 PM
संपादकीय लेखक

Rihan Khan

i7 News डिजिटल न्यूज़ डेस्क रिपोर्टर। उत्तराखंड, कुमाऊं व राष्ट्रीय समाचारों की निष्पक्ष एवं त्वरित रिपोर्टिंग।

सभी लेख देखें (782 समाचार)