DELHI

भाजपा मुख्यालय में महापौर गजराज बिष्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भेंट, हल्द्वानी विकास पर हुई अहम चर्चा

शेयर करें: WhatsApp Facebook Twitter
भाजपा मुख्यालय में महापौर गजराज बिष्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भेंट, हल्द्वानी विकास पर हुई अहम चर्चा

दिल्ली-हल्द्वानी |
नगर निगम हल्द्वानी के महापौर गजराज बिष्ट ने भाजपा मुख्यालय, नई दिल्ली में नवनिर्वाचित भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान महापौर ने उन्हें औपचारिक रूप से हल्द्वानी आगमन का निमंत्रण दिया।
मुलाकात के दौरान हल्द्वानी शहर से जुड़े प्रमुख विकासात्मक, जनसरोकार और संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। महापौर गजराज बिष्ट ने शहर की शहरी अवसंरचना, यातायात व्यवस्था, पेयजल समस्या, स्वच्छता अभियान और पर्यटन विकास से संबंधित विषयों की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखी।


उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संगठनात्मक सहयोग की अपेक्षा जताई और कहा कि हल्द्वानी तेजी से विकसित हो रहा है, ऐसे में केंद्र स्तर से मार्गदर्शन और सहयोग शहर के लिए बेहद उपयोगी सिद्ध होगा।


वहीं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने हल्द्वानी के विकास को लेकर सकारात्मक रुख व्यक्त करते हुए जल्द ही नगर भ्रमण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ जनहित से जुड़े कार्यों में समन्वय बेहद आवश्यक है और भाजपा इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
यह भेंट आगामी समय में हल्द्वानी के विकास को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।

 /></div>

<!-- CONTENT END 2 -->
                </div>

                <!-- Mid-Article WhatsApp Channel Promo Card -->
                <div class=

i7 News के आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें

उत्तराखंड, हल्द्वानी व देश की हर बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ सीधे अपने WhatsApp पर तुरंत प्राप्त करें।

चैनल फॉलो करें
यह ख़बर अच्छी लगी? दोस्तों के साथ शेयर करें! फेसबुक पर i7 News के आधिकारिक पेज (@I7Newsnainital) से जुड़ें
प्रकाशित: 25 January, 2026 1:02 PM
संपादकीय लेखक

Rihan Khan

i7 News डिजिटल न्यूज़ डेस्क रिपोर्टर। उत्तराखंड, कुमाऊं व राष्ट्रीय समाचारों की निष्पक्ष एवं त्वरित रिपोर्टिंग।

सभी लेख देखें (782 समाचार)