Sunday, July 5, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
नौकुचियाताल को लेकर सोशल मीडिया वीडियो पर विवाद, कार्रवाई की मांग तेजरानीखेत में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यकर्ता बैठक आयोजित, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोरहल्द्वानी के सरकारी अस्पतालों से विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादलों पर सियासत तेज, विधायक सुमित हृदयेश ने जताई चिंताहल्द्वानी में ब्लैक फिल्म और बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों का बढ़ता ट्रेंड, आखिर किसके दम पर सड़कों पर दौड़ रहे नियम तोड़ने वाले वाहन?मेयर गजराज सिंह बिष्ट के सफल एक वर्ष के कार्यकाल पर QR Suppliers के मालिक ने जताया आभार, नए शोरूम के शुभारंभ पर मिली शुभकामनाएंनौकुचियाताल को लेकर सोशल मीडिया वीडियो पर विवाद, कार्रवाई की मांग तेजरानीखेत में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यकर्ता बैठक आयोजित, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोरहल्द्वानी के सरकारी अस्पतालों से विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादलों पर सियासत तेज, विधायक सुमित हृदयेश ने जताई चिंताहल्द्वानी में ब्लैक फिल्म और बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों का बढ़ता ट्रेंड, आखिर किसके दम पर सड़कों पर दौड़ रहे नियम तोड़ने वाले वाहन?मेयर गजराज सिंह बिष्ट के सफल एक वर्ष के कार्यकाल पर QR Suppliers के मालिक ने जताया आभार, नए शोरूम के शुभारंभ पर मिली शुभकामनाएं

चमोली में बड़ा हादसा: सेना के 31 जवानों की बस सड़क पर पलटी!

| July 30, 2025 | 11 months ago | 1 min read

चमोली में बड़ा हादसा: सेना के 31 जवानों की बस सड़क पर पलटी!

उत्तराखंड के चमोली जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। आज 30 जुलाई 2025 को सेना के 31 जवानों को लेकर जोशीमठ से रायवाला जा रही बस अचानक सोनला के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस भीषण हादसे में कई जवान घायल हो गए।


कई जवान गंभीर रूप से घायल, तुरंत कर्णप्रयाग अस्पताल रेफर

सूत्रों के अनुसार, बस में सवार जवानों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें तत्काल कर्णप्रयाग चिकित्सालय भेजा गया, जबकि अन्य को हल्की चोटें आई हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।


खाकी ने निभाया मानव धर्म: पुलिस बनी फरिश्ता

घटना की सूचना मिलते ही चमोली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घबराए जवानों को न केवल सुरक्षित निकाला गया, बल्कि उन्हें प्राथमिक उपचार दिलाने के साथ-साथ पुलिस कर्मियों ने फ्रूटी, पानी और गर्म चाय देकर राहत पहुंचाई। सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं—
“वर्दी… वर्दी होती है, चाहे वो खाकी हो या हरी!”


बस सेवा पर उठे बड़े सवाल!

अब सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई? क्या बस में तकनीकी खराबी थी?, क्या चालक तेज़ गति से गाड़ी चला रहा था? या फिर रोड कंडीशन जिम्मेदार है? सेना के जवानों की सुरक्षा में ऐसी चूक किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

Link copied to clipboard!