Monday, April 6, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
धौराडाम में सड़क निर्माण की सौगात, विधायक तिलक राज बेहड का भव्य स्वागतहल्द्वानी में बुक सेलर्स पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, कई स्कूलों को नोटिस की तैयारीभीमताल क्षेत्र में मंत्री राम सिंह कैड़ा का दौरा, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत दिलाने के निर्देशसमाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटधौराडाम में सड़क निर्माण की सौगात, विधायक तिलक राज बेहड का भव्य स्वागतहल्द्वानी में बुक सेलर्स पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, कई स्कूलों को नोटिस की तैयारीभीमताल क्षेत्र में मंत्री राम सिंह कैड़ा का दौरा, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत दिलाने के निर्देशसमाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिट

चकबंदी कार्यों में आएगी तेजी,

| April 7, 2025 | 12 months ago | 1 min read

आयुक्त दीपक रावत ने दिए स्पष्ट निर्देश

हल्द्वानी, 07 अप्रैल 2025:नैनीताल और उधमसिंह नगर जिले के कुल 37 गांवों में चल रही चकबंदी प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा के लिए सोमवार को हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने अधिकारियों के साथ बैठक की।बैठक में आयुक्त ने चकबंदी से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे निष्ठा और पारदर्शिता के साथ कार्य करें और निर्धारित समयसीमा में चकबंदी की प्रक्रिया को पूरा करें।

समस्याओं का समाधान प्राथमिकता में

आयुक्त ने सेटलमेंट ऑफिसर कंसोलिडेशन (SOC) को चकबंदी कार्यों के लिए स्पष्ट टाइमलाइन तय करने और लंबित मुकदमों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन सीलिंग भूमि पर वाद लंबित हैं, उनकी स्थिति की रिपोर्ट जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी को सौंपी जाए।

सर्वे स्टाफ की कमी होगी दूर

बैठक में यह बात सामने आई कि कुछ गांवों में अब तक सर्वे का कार्य नहीं हो पाया है। इस पर आयुक्त ने निर्देश दिए कि सर्वे का काम तुरंत शुरू कराया जाए। सर्वे स्टाफ की कमी की जानकारी मिलने पर बंदोबस्त अधिकारी को शासन स्तर पर पत्राचार करने को कहा गया।

पांच गांवों की प्रक्रिया पूरी, पांच में कार्य प्रगति पर

चकबंदी अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में बाजुपर, रामनगर और काशीपुर के कुल पांच गांवों की चकबंदी प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है और वहां की जनसमस्याओं का समाधान भी कर लिया गया है। आने वाले वित्तीय वर्ष के लिए पांच और गांवों में सर्वेक्षण कार्य तेजी से जारी है।इस समीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक राय, उपजिलाधिकारी राहुल साह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Link copied to clipboard!