Wednesday, August 19, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
अलीगढ़ इगलास महिला हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी पर हत्या का आरोपहल्द्वानी में विकास कार्यों को लेकर महापौर गजराज बिष्ट का निरीक्षण, मीट बाजार और गौशाला की व्यवस्थाओं पर दिए निर्देशसलेड़ी-खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण शुरू, मंत्री कैड़ा ने किया शुभारम्भदमुवाढूंगा में निर्माण पर रोक के बावजूद कथित निर्माण, प्राधिकरण की मॉनिटरिंग पर उठे सवालहल्द्वानी रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ का मामला नहीं थम रहा, धार्मिक व जातिगत भावनाएं भड़काने का आरोपअलीगढ़ इगलास महिला हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी पर हत्या का आरोपहल्द्वानी में विकास कार्यों को लेकर महापौर गजराज बिष्ट का निरीक्षण, मीट बाजार और गौशाला की व्यवस्थाओं पर दिए निर्देशसलेड़ी-खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण शुरू, मंत्री कैड़ा ने किया शुभारम्भदमुवाढूंगा में निर्माण पर रोक के बावजूद कथित निर्माण, प्राधिकरण की मॉनिटरिंग पर उठे सवालहल्द्वानी रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ का मामला नहीं थम रहा, धार्मिक व जातिगत भावनाएं भड़काने का आरोप

अवैध खनन पर सियासी घमासान: मंडी अध्यक्ष अनिल कपूर ‘डब्बू’ ने

| March 29, 2025 | 1 year ago | 1 min read

त्रिवेंद्र रावत के बयान को बताया गलतफहमी

हल्द्वानी: भाजपा के भीतर अवैध खनन के मुद्दे पर मतभेद उभरकर सामने आए हैं। उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर ‘डब्बू’ ने पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में किसी भी प्रकार का अवैध खनन नहीं हो रहा है और यदि कोई शिकायत आती भी है, तो प्रशासन और खनन विभाग तुरंत कार्रवाई करता है।

त्रिवेंद्र रावत के बयान पर पलटवार

अनिल कपूर डब्बू ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि धामी सरकार की पारदर्शी खनन नीति के चलते अब तक के सभी सरकारों की तुलना में अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा, “अगर त्रिवेंद्र रावत को अवैध खनन को लेकर कोई ठोस जानकारी है, तो वे सीधे मुख्यमंत्री से बात कर सकते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनके छोटे भाई समान हैं और उनकी बातों पर जरूर अमल करेंगे।”

 /></p><div class='code-block code-block-5' style='margin: 8px 0; clear: both;'>
<p><img class=

विपक्ष पर साधा निशाना

अनिल डब्बू ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बिना किसी ठोस प्रमाण के धामी सरकार पर आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के विकास और पारदर्शी प्रशासन के लिए प्रतिबद्ध है और खनन को लेकर कोई भी अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 /></div>




<h2 class=लोकसभा में उठा था अवैध खनन का मुद्दा

गौरतलब है कि हाल ही में लोकसभा में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार, देहरादून, उधम सिंह नगर और नैनीताल जिलों में अवैध खनन और उसके परिवहन का मुद्दा उठाया था। उनके इस बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई थी और विपक्ष ने इसे सरकार के खिलाफ बड़ा हथियार बना लिया था।

भाजपा में मतभेद या रणनीति?

अनिल कपूर डब्बू के इस बयान के बाद यह साफ हो गया है कि भाजपा के भीतर भी इस मुद्दे पर अलग-अलग राय है। अब देखना यह होगा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और त्रिवेंद्र रावत इस विवाद पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और क्या भाजपा इसे अंदरूनी तौर पर सुलझा पाती है या यह मामला और तूल पकड़ता है।

Link copied to clipboard!