Sunday, April 5, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
हल्द्वानी में बुक सेलर्स पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, कई स्कूलों को नोटिस की तैयारीभीमताल क्षेत्र में मंत्री राम सिंह कैड़ा का दौरा, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत दिलाने के निर्देशसमाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बुक सेलर्स पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, कई स्कूलों को नोटिस की तैयारीभीमताल क्षेत्र में मंत्री राम सिंह कैड़ा का दौरा, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत दिलाने के निर्देशसमाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांच

कॉपी के कारखाने में आग, स्थानीय लोगों की

| March 22, 2025 | 1 year ago | 0 min read

बहादुरी से टला बड़ा हादसा

हल्द्वानी। शहर के लाइन नंबर 17 स्थित लाल मस्जिद के सामने शनिवार तड़के एक कॉपी के कारखाने में आग लग गई। घटना सुबह लगभग 4:30 बजे की है, जब नमाज के लिए जा रहे स्थानीय लोगों ने कारखाने से धुआं उठते देखा। बिना समय गंवाए, उन्होंने फौरन मदद के लिए आवाज लगाई और आसपास के लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी।

स्थानीय लोगों की तत्परता ने बचाई बड़ी अनहोनी

इस घटना में सबसे बड़ी भूमिका स्थानीय लोगों की रही, जिन्होंने तुरंत अपने घरों से पानी लाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। उनकी सूझबूझ और बहादुरी की वजह से आग ज्यादा नहीं फैल सकी और एक बड़ा हादसा टल गया।

रात 2 बजे तक खुला था कारखाना

कारखाना मालिक रिजवान खान के मुताबिक, रात 2 बजे तक कारखाना खुला था और उस वक्त तक कोई असामान्य स्थिति नहीं थी। आग लगने की सूचना पुलिस को सुबह 5 बजे मिली, जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की सतर्कता से आग को फैलने से रोक लिया गया।साथ ही उन्होंने आस पड़ोस के लोगों का शुक्रिया भी अदा किया जिनकी वजह से इतना बड़ा हादसा ताल गया

दमकल विभाग ने किया निरीक्षण, जांच जारी

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। हालांकि, आग लगने के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रशासन इसकी जांच में जुट गया है।

स्थानीय लोगों की मदद की हो रही सराहना

इस घटना में स्थानीय नागरिकों की बहादुरी और सूझबूझ की हर तरफ तारीफ हो रही है। यदि वे तत्परता नहीं दिखाते, तो आग बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा सकती थी। प्रशासन और स्थानीय लोगों की जागरूकता ने इस हादसे को विकराल होने से बचा लिया।

Link copied to clipboard!