विधायक सुमित हृदयेश ने किया कलसिया पुल का निरीक्षण,
शीघ्र मरम्मत और सुरक्षा की मांग!
हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने काठगोदाम स्थित कलसिया पुल की जर्जर हालत पर चिंता जताई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि पुल से 17 नट-बोल्ट चोरी हो चुके हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
विधायक ने प्रशासन से तत्काल मरम्मत और वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही, पुल की सुरक्षा बढ़ाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कही, जिसकी व्यवस्था वे अपनी विधायक निधि से करेंगे।


उन्होंने राज्य सरकार से ठोस कदम उठाने की अपील की और जनता को भरोसा दिलाया कि पुल की मरम्मत और सुरक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
क्या आपको लगता है कि प्रशासन को इस ओर पहले ध्यान देना चाहिए था? अपनी राय कमेंट में बताएं!
