Sunday, October 4, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग●ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

कलसिया पुल पर मरम्मत कार्य के चलते

| March 19, 2025 | 2 years ago | 1 min read

पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले वाहन चलेंगे सामान्य रूप से

हल्द्वानी। काठगोदाम स्थित कलसिया पुल पर मरम्मत कार्य के चलते प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से पुल पर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर दी है। यह व्यवस्था पुल का कार्य पूर्ण होने तक जारी रहेगी।

पर्वतीय क्षेत्रों से हल्द्वानी आने वालों के लिए नया रूट

प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, शहर हल्द्वानी/काठगोदाम से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले सभी वाहन अपने निर्धारित मार्ग से संचालित होंगे। लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों से हल्द्वानी/काठगोदाम आने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों को रूसी बाईपास-कालाढूंगी मार्ग से लाया जाएगा।

यात्रियों से अपील, तय रूट का करें पालन

प्रशासन ने आमजनमानस से अपील की है कि मरम्मत कार्य के दौरान किसी भी असुविधा से बचने के लिए यातायात प्लान का पालन करें और अपनी यात्रा उसी के अनुसार प्लान करें।

 /></div>




<figure class=

यातायात विभाग की सतर्कता

यातायात पुलिस के अनुसार, ट्रैफिक को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। वहीं, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।यात्रीगण सावधानी बरतें और परेशानी से बचने के लिए प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

Link copied to clipboard!