Sunday, July 5, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
नौकुचियाताल को लेकर सोशल मीडिया वीडियो पर विवाद, कार्रवाई की मांग तेजरानीखेत में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यकर्ता बैठक आयोजित, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोरहल्द्वानी के सरकारी अस्पतालों से विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादलों पर सियासत तेज, विधायक सुमित हृदयेश ने जताई चिंताहल्द्वानी में ब्लैक फिल्म और बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों का बढ़ता ट्रेंड, आखिर किसके दम पर सड़कों पर दौड़ रहे नियम तोड़ने वाले वाहन?मेयर गजराज सिंह बिष्ट के सफल एक वर्ष के कार्यकाल पर QR Suppliers के मालिक ने जताया आभार, नए शोरूम के शुभारंभ पर मिली शुभकामनाएंनौकुचियाताल को लेकर सोशल मीडिया वीडियो पर विवाद, कार्रवाई की मांग तेजरानीखेत में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यकर्ता बैठक आयोजित, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोरहल्द्वानी के सरकारी अस्पतालों से विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादलों पर सियासत तेज, विधायक सुमित हृदयेश ने जताई चिंताहल्द्वानी में ब्लैक फिल्म और बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों का बढ़ता ट्रेंड, आखिर किसके दम पर सड़कों पर दौड़ रहे नियम तोड़ने वाले वाहन?मेयर गजराज सिंह बिष्ट के सफल एक वर्ष के कार्यकाल पर QR Suppliers के मालिक ने जताया आभार, नए शोरूम के शुभारंभ पर मिली शुभकामनाएं

हल्द्वानी गोलापार में शातिर चोरों का आतंक, वसीम खान के घर लाखों की चोरी

| March 8, 2025 | 1 year ago | 1 min read

CCTV वायर काटकर दी वारदात को अंजाम, DVR भी ले गए चोर

हल्द्वानी के गोलापार इलाके में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। वसीम खान के घर में घुसे शातिर चोरों ने पहले CCTV कैमरों के तार काट दिए ताकि उनकी हरकतें रिकॉर्ड न हो सकें। इतना ही नहीं, चोर घर के अंदर लगे DVR (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) भी चोरी कर ले गए, जिससे पुलिस के पास कोई रिकॉर्डिंग भी नहीं बची।

चोरों ने घर में बैठकर सेब खाया, पानी पिया और बाथरूम भी किया इस्तेमाल

चोरों ने वारदात को इतनी बेफिक्री से अंजाम दिया कि वे घर में रहकर न सिर्फ आराम से चोरी करते रहे, बल्कि सेब खाया, पानी पिया और वॉशरूम भी इस्तेमाल किया। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

तीसरी वारदात से लोग दहशत में, 15 तोला सोना और 4 लाख नकद ले उड़े चोर

यह इलाका लगातार चोरियों का शिकार हो रहा है। इस वारदात से पहले भी इसी क्षेत्र में दो चोरियां हो चुकी हैं, जिससे लोग दहशत में हैं। इस बार चोरों ने करीब 15 तोला सोना और 4 लाख रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया।

माता-पिता की दवाई के लिए गए थे वसीम खान

घटना उस समय की है जब वसीम खान, जो तल्ला पजाया, गोलापार कुंवरपुर के निवासी हैं, अपने माता-पिता को बरेली दवाई दिलाने ले गए थे। वहां डॉक्टर न मिलने के कारण उन्हें रुकना पड़ा। सुबह तड़के उनके पड़ोसी का फोन आया कि उनके घर का दरवाजा खुला है और लाइट जल रही है, जिससे शक हुआ कि घर में चोरी हो गई है।

घर पहुंचते ही रह गए दंग, हर तरफ बिखरा पड़ा था सामान

जैसे ही वसीम खान घर पहुंचे, उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं। सभी कमरों का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था, सोने-चांदी के डिब्बे खाली पड़े थे और DVR भी गायब था। आनन-फानन में उन्होंने पुलिस को 112 नंबर पर कॉल कर घटना की जानकारी दी।

इलाके में बढ़ता चोरी का आतंक, लोगों में डर का माहौल

इलाके के लोगों का कहना है कि यह चोरी का आतंक बढ़ता जा रहा है। पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक किसी भी चोर को पकड़ा नहीं गया है। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि यदि घर में कोई बुजुर्ग अकेले होता, तो उनकी जान को भी खतरा हो सकता था।

पुलिस जांच में जुटी, इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। DVR चोरी होने के कारण पुलिस के पास कोई सुराग नहीं बचा है, जिससे जांच और मुश्किल हो गई है। फिलहाल चोरों की तलाश जारी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इलाके में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की है, ताकि इस तरह की वारदातों पर रोक लगाई जा सके।

Link copied to clipboard!