Sunday, April 5, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
समाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?समाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?

हल्द्वानी में अवैध खनन का कहर!

| March 4, 2025 | 1 year ago | 1 min read

भाकपा माले ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

राजपुरा क्षेत्र में मौत बनकर दौड़ रहे ट्रॉली-डंपरों पर लगे रोक – भाकपा माले

हल्द्वानी में अवैध खनन के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को भाकपा माले नैनीताल जिला कमेटी ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते हुए हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र में हो रही अवैध खनन की डंपिंग और खतरनाक तरीके से दौड़ रहे ट्रॉली-डंपरों पर रोक लगाने की मांग की।

श्मशान घाट वाली सड़क बनी खतरनाक, बच्चों की जान जोखिम में!

ज्ञापन में बताया गया कि राजपुरा क्षेत्र में श्मशान घाट वाली सड़क पर अवैध खनन से निकली मिट्टी और मलबे की डंपिंग की जा रही है। इसके साथ ही ट्रॉली और डंपर भरकर तेज रफ्तार से सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों, खासतौर पर बच्चों की जान को गंभीर खतरा बना हुआ है।

बारिश में बढ़ सकता है खतरा, हल्द्वानी नगर को हो सकता है नुकसान

भाकपा माले का कहना है कि इस अवैध डंपिंग के कारण न केवल आबादी को खतरा है, बल्कि कटान की वजह से बरसात में पूरे राजपुरा क्षेत्र समेत हल्द्वानी नगर को भी भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

भाकपा माले ने मौके का मुआयना करने की मांग की

ज्ञापन के माध्यम से भाकपा माले ने सिटी मजिस्ट्रेट से आग्रह किया कि मौके पर जाकर अवैध खनन की स्थिति का मुआयना किया जाए और इन जानलेवा ट्रॉली-डंपरों पर तुरंत रोक लगाई जाए, जिससे जनता को राहत मिल सके।

सिटी मजिस्ट्रेट ने दिए जांच के आदेश

सिटी मजिस्ट्रेट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अवैध खनन और ट्रॉली-डंपरों के संचालन पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

ज्ञापन देने वालों में कौन-कौन शामिल?

इस मौके पर भाकपा माले नैनीताल जिला सचिव डॉ. कैलाश पांडेय, माले राज्य स्थायी समिति सदस्य के. के. बोरा, अफसर अली सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Link copied to clipboard!