Thursday, August 20, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में इश्तियाक खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए कुमाऊं संयोजकअंकिता भंडारी हत्याकांड: हाईकोर्ट से तीनों दोषियों को राहत नहीं, सरकार की भूमिका पर फिर उठे सवालशिक्षा और समाज के विकास पर जोर, ऑल इंडिया मुस्लिम बंजारा विकास मंच का वार्षिक अधिवेशन संपन्नअलीगढ़ इगलास महिला हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी पर हत्या का आरोपहल्द्वानी में विकास कार्यों को लेकर महापौर गजराज बिष्ट का निरीक्षण, मीट बाजार और गौशाला की व्यवस्थाओं पर दिए निर्देशभाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में इश्तियाक खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए कुमाऊं संयोजकअंकिता भंडारी हत्याकांड: हाईकोर्ट से तीनों दोषियों को राहत नहीं, सरकार की भूमिका पर फिर उठे सवालशिक्षा और समाज के विकास पर जोर, ऑल इंडिया मुस्लिम बंजारा विकास मंच का वार्षिक अधिवेशन संपन्नअलीगढ़ इगलास महिला हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी पर हत्या का आरोपहल्द्वानी में विकास कार्यों को लेकर महापौर गजराज बिष्ट का निरीक्षण, मीट बाजार और गौशाला की व्यवस्थाओं पर दिए निर्देश

हल्द्वानी: चर्चित स्नेक्स रेस्टोरेंट पर फुटपाथ कब्जाने का आरोप,

| January 16, 2025 | 2 years ago | 0 min read

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

हल्द्वानी के एसडीएम कोर्ट के निकट स्थित चर्चित स्नेक्स रेस्टोरेंट पर सरकारी भूमि और फुटपाथ कब्जाने का गंभीर आरोप लगा है। स्थानीय लोगों ने रेस्टोरेंट संचालक और उनके पिता पर आरोप लगाते हुए हल्द्वानी कोतवाली में लिखित तहरीर दी है। हालांकि, अब तक इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।

फुटपाथ कब्जाने का आरोप

शिकायतकर्ता राजेन्द्र सिंह ने तहरीर में कहा है कि नैनीताल जिला सहकारी बैंक हल्द्वानी के किराएदार द्वारा संचालित रेस्टोरेंट ने सरकारी फुटपाथ पर कब्जा कर रखा है। इसके कारण राहगीरों और स्थानीय जनता को काफी परेशानी हो रही है।

 /></p><div class='code-block code-block-5' style='margin: 8px 0; clear: both;'>
<p><img class=

धमकी देने का भी आरोप

शिकायत में यह भी आरोप है कि जब रेस्टोरेंट संचालक और उनके पिता से फुटपाथ खाली करने को कहा गया, तो उन्होंने धमकाने की कोशिश की। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।

 /></div>




<figure class=

स्थानीय लोगों की नाराजगी

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं और कब्जा हटवाकर फुटपाथ को जनता के लिए मुक्त कराया जाए। यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई, तो स्थानीय लोग बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं।

प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार

फिलहाल, इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। शिकायतकर्ता और स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि प्रशासन इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही उचित कार्रवाई करेगा।

Link copied to clipboard!