Sunday, April 5, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
समाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?समाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?

भाजपा के मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के समर्थन में हल्द्वानी में भव्य रोड शो,

| January 16, 2025 | 1 year ago | 0 min read

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भरी हुंकार

हल्द्वानी, 16 जनवरी: हल्द्वानी नगर निगम चुनावों में भाजपा के मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के समर्थन में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भव्य रोड शो का शुभारंभ किया। रोड शो की शुरुआत कालाढूंगी रोड से हुई, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया।

भाजपा के दिग्गज नेताओं की उपस्थिति

इस रोड शो में मुख्यमंत्री के साथ मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट, निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला, सांसद अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, मोहन सिंह बिष्ट और राम सिंह कैड़ा समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे। रोड शो कालाढूंगी रोड से नैनीताल रोड होते हुए तिकोनिया तक पहुंचा।

कार्यकर्ताओं में जोश, 25 जनवरी को कमल खिलने का दावा

तिकोनिया में रोड शो के समापन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह यह स्पष्ट कर रहा है कि 25 जनवरी को हल्द्वानी नगर निगम में भाजपा का परचम लहराएगा।

मुख्यमंत्री के तीन संकल्प

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने भाषण में भाजपा के तीन प्रमुख संकल्पों का जिक्र किया:

1. नगर निकायों में कमल खिलाना: मुख्यमंत्री ने कहा कि नए साल में प्रदेश की सभी नगर निगम, नगर पालिका, और नगर पंचायतों में भाजपा को विजयी बनाना है।

2. समान नागरिक संहिता लागू करना: उन्होंने घोषणा की कि इसी महीने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी, जिससे देश में इसे लागू करने की शुरुआत होगी।

3. राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी: 28 जनवरी को उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। मुख्यमंत्री ने इस आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।

23 जनवरी तक जोश बनाए रखने का आह्वान

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से 23 जनवरी तक पूरे जोश के साथ प्रचार अभियान जारी रखने का आह्वान किया। उन्होंने हल्द्वानी नगर निगम में कमल खिला कर गजराज सिंह बिष्ट को विजयी बनाने की अपील की।

भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति

इस रोड शो में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, राजेंद्र सिंह बिष्ट, चंदन बिष्ट, प्रकाश रावत, सुरेश भट्ट, भुवन जोशी, मोहन पाठक, प्रमोद तोलिया, दिनेश आर्या, रेनू अधिकारी, गणेश पंत, रत्नेश शाह, राहुल झींगरान, हरीश आर्या, वीरेंद्र बिष्ट समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Link copied to clipboard!