Sunday, October 4, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग●ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

राजपुरा में ललित जोशी के समर्थन में उमड़ा जन सैलाब

| January 15, 2025 | 2 years ago | 1 min read

बोले ललित जोशी: राजपुरा के लोगों ने जीत लिया मेरा दिल

हल्द्वानी। कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने बुधवार को हल्द्वानी के लोहरियासाल तल्ला, ट्रांसपोर्ट नगर और राजपुरा वार्ड नंबर 12, 13 और 14 में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिला।

राजपुरा में दिखा जबरदस्त उत्साह

राजपुरा में जनसंपर्क अभियान के दौरान भारी भीड़ उमड़ी। ललित जोशी को लोगों ने कंधों पर उठाकर गलियों में घुमाया। क्षेत्र के बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। ललित जोशी ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका समर्थन उनके दिल को छू गया है। उन्होंने वादा किया कि सीवर लाइन और पेयजल समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता होगी।

विधायक सुमित हृदयेश ने किया संबोधित

राजपुरा में आयोजित सभा में विधायक सुमित हृदयेश ने भी जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उनकी माता, दिवंगत इंदिरा हृदयेश ने क्षेत्र के विकास में बड़ा योगदान दिया था। उन्होंने जनता से अपील की कि 23 जनवरी को कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी को भारी मतों से विजयी बनाएं।

 /></div>




<figure class=

लोहरियासाल तल्ला में ग्रामीण विकास पर जोर

लोहरियासाल तल्ला में ललित जोशी ने ग्रामीण विकास और महिलाओं के लिए शौचालय निर्माण व नगर निगम कार्यालय स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने महिलाओं को उनकी समस्याओं का समाधान जल्द करने का आश्वासन दिया। महिलाओं ने भी पूरा समर्थन देने का वादा किया।

ट्रांसपोर्ट नगर में व्यापारियों का समर्थन

ट्रांसपोर्ट नगर में ललित जोशी ने व्यापारियों से मुलाकात की। व्यापारियों ने उनके संघर्ष के दिनों को याद करते हुए एकजुटता दिखाई। उन्होंने डोर-टू-डोर अभियान चलाकर लोगों से अपने पक्ष में वोट की अपील की।

वरिष्ठ नेताओं ने जताया समर्थन

इस अभियान में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, जैसे जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, सतीश नैनवाल, प्रकाश पांडे, हेमंत बड़गड़वाल, और अन्य ने भी हिस्सा लिया और ललित जोशी के पक्ष में समर्थन जताया।

कांग्रेस पार्टी की जनसंपर्क रणनीति और ललित जोशी की लोकप्रियता ने हल्द्वानी में चुनावी माहौल को गरमा दिया है।

Link copied to clipboard!