Wednesday, August 19, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
अलीगढ़ इगलास महिला हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी पर हत्या का आरोपहल्द्वानी में विकास कार्यों को लेकर महापौर गजराज बिष्ट का निरीक्षण, मीट बाजार और गौशाला की व्यवस्थाओं पर दिए निर्देशसलेड़ी-खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण शुरू, मंत्री कैड़ा ने किया शुभारम्भदमुवाढूंगा में निर्माण पर रोक के बावजूद कथित निर्माण, प्राधिकरण की मॉनिटरिंग पर उठे सवालहल्द्वानी रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ का मामला नहीं थम रहा, धार्मिक व जातिगत भावनाएं भड़काने का आरोपअलीगढ़ इगलास महिला हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी पर हत्या का आरोपहल्द्वानी में विकास कार्यों को लेकर महापौर गजराज बिष्ट का निरीक्षण, मीट बाजार और गौशाला की व्यवस्थाओं पर दिए निर्देशसलेड़ी-खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण शुरू, मंत्री कैड़ा ने किया शुभारम्भदमुवाढूंगा में निर्माण पर रोक के बावजूद कथित निर्माण, प्राधिकरण की मॉनिटरिंग पर उठे सवालहल्द्वानी रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ का मामला नहीं थम रहा, धार्मिक व जातिगत भावनाएं भड़काने का आरोप

भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने

| January 14, 2025 | 2 years ago | 1 min read

जगदम्बा नगर से शुरू किया प्रचार अभियान

हल्द्वानी, 14 जनवरी 2025:भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने आज नगर निगम चुनाव के लिए अपना प्रचार अभियान जोर-शोर से शुरू किया। जगदम्बा नगर वार्ड 48 से अभियान की शुरुआत करते हुए, उन्होंने स्थानीय कांग्रेस नेता सौरभ भट्ट को भाजपा की सदस्यता दिलाने में सफलता हासिल की।

अधिवक्ताओं और तहसील कर्मियों से समर्थन की अपील

प्रचार अभियान के तहत गजराज सिंह बिष्ट ने तहसील परिसर पहुंचकर अधिवक्ताओं, अरायजनवीश और तहसील कर्मियों से मुलाकात की। उन्होंने भाजपा के पक्ष में समर्थन देने की अपील की और नगर निगम में विकास कार्यों को नई ऊंचाई पर ले जाने का वादा किया।

 /></p><div class='code-block code-block-5' style='margin: 8px 0; clear: both;'>
<p><img class=

उत्तरायणी पर्व पर शोभायात्रा में की शिरकत

दोपहर में गजराज बिष्ट ने हल्द्वानी नगर में निकाली जा रही उत्तरायणी पर्व की शोभायात्रा में शामिल होकर मेलार्थियों पर पुष्प वर्षा की। उन्होंने पर्व की बधाई देते हुए कहा कि हमारे तीज-त्योहार हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत और पूर्वजों के त्याग और तपस्या से जोड़ते हैं। उन्होंने शोभायात्रा में प्रतिभाग कर रही महिलाओं और बच्चों से बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया।

 /></div>




<h2 class=स्थानीय जनता से किया संवाद

बद्रीपुर वार्ड 11 और इंद्रानगर धर्मशाला वार्ड 32 में जनसंपर्क अभियान के दौरान, गजराज सिंह बिष्ट ने स्थानीय नागरिकों से संवाद किया। उन्होंने कहा, “हल्द्वानी को देश-दुनिया के लिए स्वागत योग्य नगर बनाना मेरा संकल्प है। मैं नगर निगम के विकास कार्यों को इस तरह अंजाम दूंगा कि यहां आने वाले लोगों के दिलों में हल्द्वानी की छाप रह जाएगी।”उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम में भाजपा का मेयर और पार्षद होना स्थानीय विकास कार्यों के लिए बेहद जरूरी है। भाजपा के पार्षद बहुमत में होंगे तो विकास कार्यों में कोई बाधा नहीं आएगी।

भ्रष्टाचार मुक्त शासन का वादा

गजराज बिष्ट ने हल्द्वानी की जनता से अपील की कि वे भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाएं। उन्होंने कहा, “भ्रष्टाचारी कांग्रेस को हराकर जनता सुशासन को तरजीह देगी। आप सभी के मतों से मेरी जीत का अंतर बहुत बड़ा होगा और भ्रष्टाचार को सख्त संदेश जाएगा।”

प्रचार अभियान में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी

इस प्रचार अभियान में चुनाव संयोजक हरीश पांडे, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, दिनेश आर्या, भुवन जोशी, नवीन वर्मा, महेश शर्मा, प्रदीप बिष्ट, शशांक रावत, चंदन बिष्ट, कमल मुनि, संजीव कुंवर, संदीप कुकशाल, और धीरज पांडे सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा का आत्मविश्वास ऊंचा

गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि हल्द्वानी की जनता ने भाजपा को विजयी बनाने का मन बना लिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों का उत्साह देखते हुए यह स्पष्ट है कि हल्द्वानी में इस बार भाजपा की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित है।

Link copied to clipboard!