धामी सरकार की जनहितकारी सोच साकार: धारी में बहुद्देशीय शिविर से सैकड़ों लोगों को मिला त्वरित लाभ
धामी सरकार की जनहितकारी सोच साकार: धारी में बहुद्देशीय शिविर से सैकड़ों लोगों को मिला त्वरित लाभ धारी 24 दिसंबर,…
Read more
हल्द्वानी में पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर नकेल कसते हुए गैस रिफिलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में हल्द्वानी पुलिस ने डहरिया प्रगति विहार फेस 4 में छापेमारी कर अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों से कमर्शियल सिलेंडरों में गैस भरते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
एसपी सिटी हल्द्वानी श्री प्रकाश चंद्र और सीओ हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री राजेश यादव की टीम ने यह कार्रवाई की। सूचना के आधार पर पुलिस ने किराए पर लिए गए टिन शेड पर छापा मारा, जहां घरेलू सिलेंडरों से कमर्शियल सिलेंडरों में अवैध गैस रिफिलिंग की जा रही थी।
पुलिस ने मौके से 27 सिलेंडर और रिफिलिंग से जुड़े उपकरण बरामद किए, जिनमें शामिल हैं:15 घरेलू गैस सिलेंडर12 कमर्शियल गैस सिलेंडरइलेक्ट्रॉनिक कांटा (ROLEX कंपनी)कृषि स्प्रे पंप और गैस पाइपदो अग्निशमन यंत्रबांसुरी और रेगुलेटर
1. रोहित अरोरा: उम्र 36 वर्ष, निवासी गौजाजाली उत्तर, दुर्गा कॉलोनी, बरेली रोड, हल्द्वानी।
2. विपिन कुमार: उम्र 35 वर्ष, निवासी हीरानगर, हल्द्वानी।
कानूनी कार्यवाहीपुलिस ने कोतवाली हल्द्वानी में FIR No. 420/24 के तहत धारा 3/7 E.C. Act के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
इस सफल कार्रवाई में व0उ0नि0 रोहताश सिंह सागर, SI प्रवीण कुमार, अ0उ0नि0 राजेन्द्र मेहरा, पूर्ति निरीक्षक श्री जगमोहन सिंह नेगी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी दिव्या अहीन पाण्डे सहित अन्य पुलिसकर्मियों की टीम शामिल रही।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गैस रिफिलिंग के गोरखधंधे पर लगाम लगेगी। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, जिससे अन्य अवैध गतिविधियों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।
धामी सरकार की जनहितकारी सोच साकार: धारी में बहुद्देशीय शिविर से सैकड़ों लोगों को मिला त्वरित लाभ धारी 24 दिसंबर,…
Read moreकोटाबाग में स्वच्छ दुग्ध उत्पादन गोष्ठी का भव्य आयोजन, दुग्ध उत्पादकों के लिए मांगी गई प्रोत्साहन राशि में वृद्धि लालकुआं,…
Read moreजनता संवाद में क्षेत्रवासियों ने विधायक बेहड़ के समक्ष रखी अपनी समस्याएं किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने एक प्रेस…
Read more