Wednesday, August 19, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
अलीगढ़ इगलास महिला हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी पर हत्या का आरोपहल्द्वानी में विकास कार्यों को लेकर महापौर गजराज बिष्ट का निरीक्षण, मीट बाजार और गौशाला की व्यवस्थाओं पर दिए निर्देशसलेड़ी-खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण शुरू, मंत्री कैड़ा ने किया शुभारम्भदमुवाढूंगा में निर्माण पर रोक के बावजूद कथित निर्माण, प्राधिकरण की मॉनिटरिंग पर उठे सवालहल्द्वानी रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ का मामला नहीं थम रहा, धार्मिक व जातिगत भावनाएं भड़काने का आरोपअलीगढ़ इगलास महिला हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी पर हत्या का आरोपहल्द्वानी में विकास कार्यों को लेकर महापौर गजराज बिष्ट का निरीक्षण, मीट बाजार और गौशाला की व्यवस्थाओं पर दिए निर्देशसलेड़ी-खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण शुरू, मंत्री कैड़ा ने किया शुभारम्भदमुवाढूंगा में निर्माण पर रोक के बावजूद कथित निर्माण, प्राधिकरण की मॉनिटरिंग पर उठे सवालहल्द्वानी रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ का मामला नहीं थम रहा, धार्मिक व जातिगत भावनाएं भड़काने का आरोप

अभिनव भारत द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन

| December 2, 2024 | 2 years ago | 1 min read

युवाओं में बदलाव की क्षमता को सराहा गया

हल्द्वानी: अभिनव भारत के तत्वधान में तल्ली बमोरी स्थित एक बैंकट हॉल में आज एक भव्य युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक कौस्तूभानंद जोशी ने सभी युवाओं का गर्मजोशी से स्वागत किया और सम्मेलन का शुभारंभ किया।

युवाओं के सवालों का निराला अंदाज में जवाब

कार्यक्रम के दौरान युवक और युवतियों ने कौस्तूभानंद जोशी से विभिन्न प्रकार के सवाल पूछे। श्री जोशी ने मुस्कुराते हुए अपने अनोखे अंदाज में सवालों का जवाब देकर सभी को संतुष्ट किया। उन्होंने राजनीति में सामाजिक धर्म को प्राथमिकता देने और इसे अपने कार्यों में शामिल करने की अपील की।

 /></p><div class='code-block code-block-5' style='margin: 8px 0; clear: both;'>
<p><img class=

युवाओं में परिवर्तन की क्षमता

मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए श्री जोशी ने कहा, “युवाओं में समाज और देश में बदलाव लाने की अद्वितीय क्षमता है। हमें अपने लक्ष्य की प्राप्ति तक विश्राम नहीं करना चाहिए और प्रतिदिन नए जोश के साथ अपने कार्यों को अंजाम देना चाहिए।”

 /></div>




<figure class=

भारी संख्या में युवाओं की उपस्थिति

कार्यक्रम में 911 युवाओं की उपस्थिति दर्ज की गई। हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र के सैकड़ों युवक-युवतियों ने इस सम्मेलन में भाग लिया। कार्यक्रम में कनिष्क ढींगरा, रक्षित तिवारी, विशु शर्मा, दीपांशु शर्मा, करण श्रीवास्तव, पंकज तिवारी, मनीष चंद्र, गौरव यादव, अक्षय पांडे, मनोज बिष्ट और हर्ष शर्मा जैसे प्रमुख युवा भी उपस्थित थे।

युवाओं को प्रेरित करने का प्रयास

इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उनके लक्ष्यों के प्रति प्रेरित करना और उन्हें समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने सम्मेलन की सराहना की और इस प्रकार के आयोजन के लिए अभिनव भारत का आभार व्यक्त किया।

Link copied to clipboard!