Sunday, October 4, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग●ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

जू0ह0 स्कूल शिक्षक संघ हल्द्वानी ने शिक्षक

| November 19, 2024 | 2 years ago | 1 min read

समस्याओं पर की विस्तृत चर्चा

हल्द्वानी U.K.जू0ह0 स्कूल शिक्षक संघ की शाखा हल्द्वानी का शिष्टमंडल आज उप शिक्षा अधिकारी से मिला। इस अवसर पर उप शिक्षा अधिकारी महोदय को मोमेंटो भेंट कर उनका सम्मान किया गया। साथ ही, हाल ही में निर्वाचित जनपदीय एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के सदस्यों का परिचय भी कराया गया। बैठक में शिक्षकों की कई महत्वपूर्ण समस्याओं पर चर्चा हुई।

कोविड काल के अवकाश स्वीकृति पर चर्चा

शिक्षक संघ ने कोविड काल में की गई ड्यूटी के उपार्जित अवकाश को स्वीकृत करने हेतु पुनः रिमाइंडर प्रेषित करने का निर्णय लिया। यह मुद्दा लंबे समय से लंबित है, जिसे शीघ्र निपटाने की मांग की गई।

चयन प्रोन्नत वेतनमान का भुगतान

79 शिक्षकों के चयन प्रोन्नत वेतनमान में से 69 शिक्षकों का भुगतान हो चुका है, जबकि शेष 10 शिक्षकों (SSA सहित) के काउंटर साइनिंग के लिए जिले को प्रस्ताव प्रेषित कर दिया गया है।

 /></div>




<h2 class=2022-23 के एरियर बिल की मांग

पिछले सत्र के चयन प्रोन्नत वेतनमान के एरियर बिल के लिए बजट की मांग की गई। संबंधित अधिकारियों से इस मुद्दे पर शीघ्र निर्णय लेने का अनुरोध किया गया।

शिक्षकों की व्यक्तिगत समस्याएं

श्रीमती विमला बिष्ट के एरियर बिल बनाने के लिए उप शिक्षा अधिकारी ने पटल सहायक को आदेश दिया।श्रीमती उमा कार्की को CRC का भौतिक चार्ज दिलाने हेतु आदेश करवाया गया।श्रीमती हेमा दरमवाल के स्थायीकरण व श्रीमती शकुंतला व हरीश चंद्र भट्ट के कार्य संबंधित प्रत्यावेदन पर पुनः आवेदन जमा करने को कहा गया।बसंत बल्लभ जोशी के आवेदन पर पटल सहायक की अनुपस्थिति के कारण प्रगति नहीं हो सकी।

सर्विस बुक और GPF पासबुक अपडेट

सर्विस बुक और GPF पासबुक के अपडेट का कार्य पूर्ण होने के बाद शिक्षकों को इसके अवलोकन का अवसर दिया जाएगा।

तकनीकी समस्याओं का समाधान

अपार (ऑनलाइन प्रक्रिया) में आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की सलाह दी गई।

उपस्थित शिक्षक नेता

इस बैठक में जिला मंत्री डी.एन. भट्ट, उपाध्यक्ष दयाकिशन आर्या, हरीश चंद्र शर्मा, एन.डी. कफलटिया, खीमेश चंद भट्ट, मतलूब हसन, चंदन सिंह बर्गली और ठाकुर दत्त पांडे ने भाग लिया।

Link copied to clipboard!