Sunday, October 4, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग●ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

भाजपा सरकार के खिलाफ बिगड़ती कानून व्यवस्था

| September 8, 2024 | 2 years ago | 1 min read

भाजपा सरकार के खिलाफ बिगड़ती कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

हल्द्वानी (8 सितंबर, 2024): प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में आज जिला-महानगर कांग्रेस ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और भ्रष्टाचार भाजपा का असली चेहरा बन चुका है।

विधायक सुमित हृदयेश का बयान

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून का सम्मान नहीं बचा है। हाल ही में रानीखेत विधायक के भाई का अवैध हथियारों के साथ पकड़ा जाना और कबीना मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ जांच के आदेश भाजपा की हकीकत को उजागर करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में न केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि सत्ता में बैठे लोग भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल हैं।

जिलाध्यक्ष का बयान

जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में कानून व्यवस्था दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। हालिया घटनाओं ने साबित कर दिया है कि भाजपा के नेताओं को अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को खुली छूट मिली हुई है, जबकि आम जनता असुरक्षित महसूस कर रही है।

 /></div>




<h2 class=पुतला दहन में शामिल लोग

इस पुतला दहन कार्यक्रम में हेमन्त बगडवाल, प्रकाश पांडे, राजेन्द्र बिष्ट, योगेश जोशी, सौरभ भट्ट, राजू बिष्ट, सुहैल सिद्दीकी, नीमा भट्ट, शोभा बिष्ट, मीमांशा आर्य, कमला तिवारी, मंजू बिष्ट, जाकिर हुसैन, राजू सुयाल, त्रिलोक बनोली, विनोद कुमार पिन्नू, कृष्ण कुमार परगाई, कुंदन नेगी, गोविंद बगडवाल, कमलेश पांडे, राजा रवि पांडे, एडवोकेट धर्मवीर, प्रकाश पाठक, अमित रावत, तस्कीन अहमद, अरशद अली, मनोज श्रीवास्तव, शहंशाह, जगदीश भारती, गोविंद सिंह बिष्ट, अशोक जोशी, कमल मेहता, अरबाज खान, साद अली, गणेश टम्टा, लाल सिंह पवार, संजय जोशी, जीवन बिष्ट आदि शामिल रहे।

Link copied to clipboard!