Monday, July 6, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
रामनगर में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: मुख्यमंत्री की सुरक्षा के बीच एसएसपी की बड़ी कार्रवाईनौकुचियाताल को लेकर सोशल मीडिया वीडियो पर विवाद, कार्रवाई की मांग तेजरानीखेत में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यकर्ता बैठक आयोजित, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोरहल्द्वानी के सरकारी अस्पतालों से विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादलों पर सियासत तेज, विधायक सुमित हृदयेश ने जताई चिंताहल्द्वानी में ब्लैक फिल्म और बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों का बढ़ता ट्रेंड, आखिर किसके दम पर सड़कों पर दौड़ रहे नियम तोड़ने वाले वाहन?रामनगर में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: मुख्यमंत्री की सुरक्षा के बीच एसएसपी की बड़ी कार्रवाईनौकुचियाताल को लेकर सोशल मीडिया वीडियो पर विवाद, कार्रवाई की मांग तेजरानीखेत में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यकर्ता बैठक आयोजित, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोरहल्द्वानी के सरकारी अस्पतालों से विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादलों पर सियासत तेज, विधायक सुमित हृदयेश ने जताई चिंताहल्द्वानी में ब्लैक फिल्म और बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों का बढ़ता ट्रेंड, आखिर किसके दम पर सड़कों पर दौड़ रहे नियम तोड़ने वाले वाहन?

Road close

| July 19, 2024 | 2 years ago | 0 min read

हल्द्वानी में 20 जुलाई को रोडवेज डायवर्जन योजना लागू घर से प्लान देख कर चलें

हल्द्वानी में 20 जुलाई 2024 को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से कालूशाही मंदिर तक पेड़ों के कटान के कारण यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस अवधि के दौरान विभिन्न प्रकार के वाहनों के लिए डायवर्जन योजना लागू की जाएगी।

बड़े वाहनों के लिए डायवर्जन योजना:

बरेली रोड से आने वाले वाहन: तीनपानी बाई तिराहा से डायवर्ट होकर गौला बाईपास होते हुए काठगोदाम की ओर भेजे जाएंगे।

रामपुर रोड से आने वाले वाहन:

तीनपानी बाई तिराहा से डायवर्ट होकर गौला बाईपास होते हुए काठगोदाम की ओर भेजे जाएंगे।

कालाढूंगी की ओर से आने वाले वाहन:

लालडॉट तिराहे से डायवर्ट होकर पंनचक्की तिराहे से काठगोदाम भेजे जाएंगे।

भीमताल/नैनीताल रोड से आने वाले वाहन:

नारीमनें तिराहा काठगोदाम से डायवर्ट कर गौला बाईपास से बरेली रोड की ओर और रामपुर रोड की ओर मण्डी बाईपास से टीपी नगर तिराहा होते हुए भेजे जाएंगे।

रोडवेज और निजी बसों के लिए डायवर्जन योजना:

बरेली रोड से आने वाली बसें:

तीनपानी बाईपास तिराहे से डायवर्ट होकर गोला रोड से काठगोदाम भेजी जाएंगी।

रामपुर रोड से आने वाली बसें:

तीनपानी बाईपास तिराहे से डायवर्ट होकर गोला रोड से काठगोदाम भेजी जाएंगी।

कालाढूंगी रोड से आने वाली बसें:

लालडॉट तिराहे से डायवर्ट होकर हाईडिल तिराहे से तिकोनिया होते हुए रोडवेज स्टेशन भेजी जाएंगी

हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन से कालाढूंगी रोड जाने वाली बसें:

रोडवेज पूर्वी गेट से वर्कशॉप लाईन होते हुए प्रेम टॉकिज से तिकोनिया होते हुए डिग्री कॉलेज तिराहा से कालाढूंगी रोड को भेजी जाएंगी।

पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली बसें

नारीमन तिराहे होते हुए तिकोनिया से रोडवेज स्टेशन तक आएंगी।

हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन से बरेली/रामपुर रोड जाने वाली बसें:

केमू स्टेशन से ताज चौराहा होते हुए गौला बाईपास से जाएंगी।

छोटे वाहनों के लिए डायवर्जन योजना:

बरेली रोड से आने वाले छोटे वाहन: तीनपानी तिराहा से डायवर्ट होकर गौला बाईपास से नारीमन तिराहे काठगोदाम की ओर जाएंगे।

रामपुर रोड से आने वाले छोटे वाहन: आईटीआई तिराहा से डायवर्ट होकर कियाशाला होते हुए मुखानी चौराहा से अपने गंतव्य जाएंगे।

कालाढूंगी रोड से आने वाले छोटे वाहन: लालडॉट तिराहा, मुखानी चौराहा, अल्मोड़ा अर्बन बैंक तिराहे से डायवर्ट होकर नैनीताल रोड होते हुए जाएंगे।नोट:

कालाढूंगी चौराहा से नैनीताल बैंक तिराहा तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

Link copied to clipboard!