POLICE

ramnagar haldwani road

शेयर करें: WhatsApp Facebook Twitter
ramnagar haldwani road

कालाढूंगी क्षेत्र में पुलिया टूटी, यातायात के लिए रूट डायवर्जन लागू

रूट डायवर्जन सूचना: भारी बारिश के कारण हल्द्वानी-रामनगर हाईवे पर पुलिया टूटी, वैकल्पिक मार्ग अपनाएँ07 जुलाई 2024: अत्यधिक बारिश के कारण कालाढूंगी क्षेत्र में हल्द्वानी-रामनगर हाईवे के बीच में पुलिया टूट गई है, जिससे रूट डायवर्जन किया गया है। यात्रियों से अनुरोध है कि नीचे दिए गए रूट प्लान के अनुसार ही यात्रा करें:

1 रामनगर से हल्द्वानी आने वाले वाहन

नया गाँव, बाजपुर, दोराहा, गदरपुर, रूद्रपुर से होकर हल्द्वानी जाएँगे।

2 देहरादून, हरिद्वार, बिजनौर, जसपुर से हल्द्वानी आने वाले वाहन:

काशीपुर से होते हुए दोराहा, गदरपुर, रूद्रपुर से होकर हल्द्वानी जाएँगे।

 /></div>




<h2 class=3 हल्द्वानी की ओर से कालाढूंगी बाजपुर/रामनगर को आने वाले वाहन:

हल्द्वानी से होते हुए रूद्रपुर, गदरपुर, दोराहा, काशीपुर से जाएँगे।

4 दिल्ली/नोयडा, गाजियाबाद, अफजलगढ, जसपुर से हल्द्वानी आने वाले वाहन:

वाया काशीपुर, दोराहा, गदरपुर, रूद्रपुर से होकर हल्द्वानी जाएँगे।

5 हल्द्वानी को जाने वाले दोपहिया वाहन:

वाया कालाढूंगी, चकलुवा, विदरामपुर, भांखडा पुल होते हुए हल्द्वानी जाएँगे।

सभी नागरिकों से अपील है कि अनावश्यक रूप से नदी नालों के तेज बहाव को पार करने का प्रयास न करें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। किसी भी आपातकालीन स्थिति में 112 पर कॉल करें।

i7 News के आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें

उत्तराखंड, हल्द्वानी व देश की हर बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ सीधे अपने WhatsApp पर तुरंत प्राप्त करें।

चैनल फॉलो करें
यह ख़बर अच्छी लगी? दोस्तों के साथ शेयर करें! फेसबुक पर i7 News के आधिकारिक पेज (@I7Newsnainital) से जुड़ें
प्रकाशित: 7 July, 2024 1:05 PM
संपादकीय लेखक

Rihan Khan

i7 News डिजिटल न्यूज़ डेस्क रिपोर्टर। उत्तराखंड, कुमाऊं व राष्ट्रीय समाचारों की निष्पक्ष एवं त्वरित रिपोर्टिंग।

सभी लेख देखें (782 समाचार)