हल्द्वानी को मिला नया ज़िला समन्वयक
राजीव गांधी पंचायत राज संगठन ने राधा आर्या को सौंपी बड़ी ज़िम्मेदारीहल्द्वानी।ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत राजीव गांधी पंचायत…
Read more
हाल ही में सामने आए पुलिस इंस्पेक्टर के अश्लील ऑडियो प्रकरण पर हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश ने कठोर प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकरण की गहन जाँच के बाद उचित वैधानिक कार्यवाही होनी चाहिए।सुमित हृदयेश ने कहा, “भाजपा राज में देवभूमि लगातार शर्मसार हो रही है। पहले से ही सत्ताधारी भाजपा के नेताओं द्वारा समय-समय पर देवभूमि को अपमानित किया जा रहा था।
अब कानून के रक्षक ही भक्षक बनकर देवभूमि को कलंकित करने पर उतारू हैं। भाजपा नेताओं और पुलिस प्रशासन की आपसी साठगांठ जगजाहिर है।”विधायक हृदयेश ने यह भी कहा कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई इसलिए आवश्यक है ताकि भविष्य में कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अपने पद का दुरुपयोग करने के बारे में सोच भी न सके।
उन्होंने किच्छा के विधायक श्री तिलक राज बेहड़ की भी सराहना की, जिन्होंने इस गंभीर मामले को तत्परता के साथ उठाया और एक जागरूक जनप्रतिनिधि का उदाहरण प्रस्तुत किया।
हृदयेश ने कहा, “पुलिस इंस्पेक्टर की अश्लील ऑडियो की गहन जाँच उपरांत उचित वैधानिक कार्यवाही होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।”सुमित हृदयेश, विधायक, हल्द्वानी
राजीव गांधी पंचायत राज संगठन ने राधा आर्या को सौंपी बड़ी ज़िम्मेदारीहल्द्वानी।ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत राजीव गांधी पंचायत…
Read moreदिल्ली-हल्द्वानी |नगर निगम हल्द्वानी के महापौर गजराज बिष्ट ने भाजपा मुख्यालय, नई दिल्ली में नवनिर्वाचित भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
Read moreदेहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। दायित्वधारियों की पांचवीं सूची को लेकर चर्चाओं…
Read more