POLICE

Haldwani police

शेयर करें: WhatsApp Facebook Twitter
Haldwani police

“महिला पुलिस कर्मी की सूझबूझ ने गोदाम रोड हादसे में परिवार की जान बचाई, लोगों ने की सराहना”

महिला पुलिस कर्मी की सूझबूझ ने बचाई परिवार की जान, घायलों को पहुंचाया अस्पताल, लोगों ने सराहा

आज दिनांक 28.04.2024 को श्रीमती सरस्वती ह्यांकी जोशाल अपर उपनिरीक्षक 31 बंटालियन पीएसी अपनी महिला पुलिस बल के साथ गैस गोदाम रोड–छड़ायल मार्ग में हनुमान जयंती जुलूस ड्यूटी में तैनात थीं। इसी दौरान गैस गोदाम रोड की तरफ से एक व्यक्ति गोविंद सिंह पुत्र दीवान सिंह, निवासी बिरला स्कूल के पास छडायल हल्द्वानी अपनी पत्नी और बेटी को स्कूटी में बैठाकर घर को लौट रहे थे उसी समय एक अंजान व्यक्ति मोटर साइकिल में तेज गति से आया और उनके स्कूटी को चोट मारकर फरार हो गया।

जिस कारण व्यक्ति का पूरा परिवार चोटिल हो गए। यह देखकर ड्यूटी में तैनात अपर उपनिरीक्षक तुरंत मौके पर आईं और एक राह चलती कार को रोककर घायल व्यक्ति समेटे उसके परिवार को सेंट्रल हॉस्पिटल में त्वरित उपचार हेतु ले गईं। इसके पश्चात डॉक्टरों द्वारा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है

 /></div>




<figure class=

और उचित उपचार दिया जा रहा है। महिला पुलिस कर्मी ने घायलों के नजदीकी परिजनों तथा थाना मुखानी की पुलिस को सूचित किया गया। परिजनों ने महिला पुलिस कर्मी का आभार व्यक्त किया तथा स्थानीय लोगों ने सराहना की।

i7 News के आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें

उत्तराखंड, हल्द्वानी व देश की हर बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ सीधे अपने WhatsApp पर तुरंत प्राप्त करें।

चैनल फॉलो करें
यह ख़बर अच्छी लगी? दोस्तों के साथ शेयर करें! फेसबुक पर i7 News के आधिकारिक पेज (@I7Newsnainital) से जुड़ें
प्रकाशित: 28 April, 2024 4:36 PM
संपादकीय लेखक

Rihan Khan

i7 News डिजिटल न्यूज़ डेस्क रिपोर्टर। उत्तराखंड, कुमाऊं व राष्ट्रीय समाचारों की निष्पक्ष एवं त्वरित रिपोर्टिंग।

सभी लेख देखें (782 समाचार)