Community

HALDWANI: RAZA MASJID

शेयर करें: WhatsApp Facebook Twitter
HALDWANI: RAZA MASJID

हल्द्वानी रज़ा मस्जिद में आज एक शानदार और अनमोल लम्हा देखा गया, जब सिर्फ 6 दिन में कुरान की पूरी तिलावत में छोटे बच्चे भी नज़र आये

जशन-ए-कुरान” में, बच्चों ने अपने दिल से कुरान की हर आयत को समझा और पढ़ा। बच्चों ने अपनी तवज्जो को कुरान की तरफ केंद्रित रखा और उनका हौसला देखते हुए, मस्जिद के नमाज़ियों ने उन्हें तारीफ की और उनके साथ दुआ की। मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद शहीद रज़ा ने इस मुबारक मौके पर कहा, “बच्चों की ये कुर्बानी और मेहनत हम सबको गर्व और प्रेरणा देती है।”

रज़ा मस्जिद में बच्चों को नमाज़ की तरफ तवज्जो के लिए भी तारीफ और दुआएं मिलती रहीं। रज़ा मस्जिद में क़ुरान की तिलावत के बाद देश में अमन और शांति के लिए भी सामूहिक दुआ की गयी बच्चों की हिम्मत और लगन देखते हुए, रज़ा वेलफेयर सोसाइटी ने उन्हें तोहफा और शावेज़ सिद्दीकी की (अपोलो टायर कंपनी मालिक उत्तर उजाला प्रेस के पास ) मिठाई का वितरण भी किया गया।

राजा वलफेअर सोसायटी के अध्यक्ष शब्बू खान कहते है।मस्जिद के माहौल में छाए इस प्यार के माहौल ने हर एक नमाज़ी का दिल ख़ुशी से भर दिया। इस अद्भुत कार्य में, बच्चों ने साथ मिलकर एक मिसाल कायम की है और उम्मीद है कि आने वाले समय में भी ऐसे ही उदाहरण हमें मिलते रहेंगे।

i7 News के आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें

उत्तराखंड, हल्द्वानी व देश की हर बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ सीधे अपने WhatsApp पर तुरंत प्राप्त करें।

चैनल फॉलो करें
यह ख़बर अच्छी लगी? दोस्तों के साथ शेयर करें! फेसबुक पर i7 News के आधिकारिक पेज (@I7Newsnainital) से जुड़ें
प्रकाशित: 9 April, 2024 12:14 AM
संपादकीय लेखक

Rihan Khan

i7 News डिजिटल न्यूज़ डेस्क रिपोर्टर। उत्तराखंड, कुमाऊं व राष्ट्रीय समाचारों की निष्पक्ष एवं त्वरित रिपोर्टिंग।

सभी लेख देखें (782 समाचार)