POLICE

नैनीताल पुलिस ने अर्द्धसैनिक बल के साथ मिलकर किया निष्पक्ष फ्लैग मार्च, लोकसभा चुनाव के निष्पक्ष आयोजन का दिया संदेश

शेयर करें: WhatsApp Facebook Twitter
नैनीताल पुलिस ने अर्द्धसैनिक बल के साथ मिलकर किया निष्पक्ष फ्लैग मार्च, लोकसभा चुनाव के निष्पक्ष आयोजन का दिया संदेश

श्री प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल के निर्देशन मे

नैनीताल पुलिस ने श्री प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी के निर्देशन में आगामी लोकसभा निर्वाचन के निष्पक्ष और शांतिपूर्ण आयोजन हेतु फ्लैग मार्च का आयोजन किया। इस मार्च में प्रभारी निरीक्षक रामनगर श्री अरुण सैनी, प्रभारी निरीक्षक भवाली डी0आर0वर्मा, थानाध्यक्ष कालाढूंगी श्री भगवान सिंह महर, और थानाध्यक्ष चोरगलिया श्री भुवन सिंह राणा ने अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत पुलिस बल व अर्द्धसैनिक बल के साथ भाग लिया।

इस फ्लैग मार्च के माध्यम से, आम जनमानस को आगामी लोकसभा निर्वाचन में भयमुक्त और निष्पक्ष मतदान के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, अराजक तत्वों को भी सख्त हिदायत दी गई कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या कानून व्यवस्था प्रभावित करने के प्रयास किए जाने पर उनके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

फ्लैग मार्च का आयोजन नैनीताल पुलिस के तरफ से एक सकारात्मक कदम है जो लोकसभा निर्वाचन के निष्पक्षता और सामान्य क्रियाकलापों की शांति और अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए किया गया है।

 /></div>




<p class=

i7 News के आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें

उत्तराखंड, हल्द्वानी व देश की हर बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ सीधे अपने WhatsApp पर तुरंत प्राप्त करें।

चैनल फॉलो करें
यह ख़बर अच्छी लगी? दोस्तों के साथ शेयर करें! फेसबुक पर i7 News के आधिकारिक पेज (@I7Newsnainital) से जुड़ें
प्रकाशित: 2 April, 2024 11:55 AM
संपादकीय लेखक

Rihan Khan

i7 News डिजिटल न्यूज़ डेस्क रिपोर्टर। उत्तराखंड, कुमाऊं व राष्ट्रीय समाचारों की निष्पक्ष एवं त्वरित रिपोर्टिंग।

सभी लेख देखें (782 समाचार)