Wednesday, August 26, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचलनैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचल

राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश

| August 25, 2026 | 14 hours ago | 0 min read

हल्द्वानी, 25 अगस्त 2026। राजपुरा क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने नशे के बढ़ते प्रभाव से युवाओं और परिवारों पर पड़ रहे सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी विधायक को दी और अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

बैठक के दौरान पार्षद प्रतिनिधि हेमंत साहू और पार्षद अधिवक्ता धर्मवीर के साथ पुलिस अधिकारियों द्वारा कथित अभद्र व्यवहार का मुद्दा भी उठाया गया। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने इसे बेहद गंभीर और शर्मनाक बताते हुए नाराजगी जताई।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता की आवाज होते हैं और अपनी समस्याएं लेकर अधिकारियों के पास जाना उनका अधिकार है। उन्होंने कहा कि यदि किसी जनप्रतिनिधि के साथ अभद्र या अनुचित व्यवहार हुआ है तो यह गंभीर विषय है और इसे उचित स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा।

 /></div>




<p class=विधायक ने कहा कि नशा आज युवाओं और समाज के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए शिक्षा, खेल, रोजगार और सकारात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देना जरूरी है।

सुमित हृदयेश ने कहा, “पार्षद क्या कोई तस्कर है, जो उनके साथ इस प्रकार का व्यवहार किया गया? जनप्रतिनिधि जनता की आवाज होते हैं और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखने जाते हैं। उनके साथ सम्मानजनक और मर्यादित व्यवहार होना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान को और मजबूत करने, अवैध कारोबार पर कार्रवाई तथा युवाओं के लिए जागरूकता एवं खेल गतिविधियों से जुड़े मुद्दों को आगामी विधानसभा सत्र में प्रमुखता से उठाया जाएगा।

वहीं, हेमंत साहू ने आरोप लगाया कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने के कारण पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने और उनकी हत्या की साजिश की जा रही है। हेमंत साहू ने कहा कि यदि उनके साथ कोई घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी पुलिस कप्तान और चौकी इंचार्ज की होगी। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

विधायक सुमित हृदयेश ने क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया कि नशे के खिलाफ लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा और जनता तथा जनप्रतिनिधियों के सम्मान से जुड़े मुद्दों को सदन से लेकर सड़क तक उठाया जाएगा।

इस दौरान कांग्रेस जिला महामंत्री मलय बिष्ट, पार्षद धर्मवीर, पार्षद प्रीति आर्या, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमित कुमार, पूर्व सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान, पूर्व पार्षद दिनेश चौहान, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता, मधु कश्यप, अरविंद वाल्मीकि, नवीन चौहान, गंगा राम आर्या, पार्वती जाटव, ज्योति आर्या, रेनू आर्या सहित तमाम क्षेत्रवासी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Link copied to clipboard!