Sunday, October 4, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग●ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

शिक्षा और समाज के विकास पर जोर, ऑल इंडिया मुस्लिम बंजारा विकास मंच का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

| August 19, 2026 | 2 months ago | 1 min read

नई दिल्ली। ऑल इंडिया मुस्लिम बंजारा विकास मंच का वार्षिक अधिवेशन एवं शिक्षा सेमिनार 17 अगस्त 2026 को दिल्ली के इंडिया इस्लामिक कल्चर सेंटर, लोधी रोड में आयोजित किया गया। अधिवेशन में मंच से जुड़े पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कार्यक्रम में शाहीन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन डॉ. अब्दुल कदीर और यूथ लीडर फहद अहमद ने भी शिरकत की। वक्ताओं ने शिक्षा को समाज की सामाजिक और आर्थिक प्रगति का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए नई पीढ़ी को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने और युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर देने पर जोर दिया।

 /></div>




<p class=इस दौरान मंच के कोर कमेटी अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अब्दुल कवी ने कहा कि समाज के विकास के लिए सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने शिक्षा के महत्व, युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और समाज के पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में सामूहिक प्रयास किए जाने की बात कही।

राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी में बदलाव

वार्षिक अधिवेशन के दौरान संगठन की राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी में फेरबदल भी किया गया। हल्द्वानी के मो. आदिल को यूथ का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया। वहीं मेहमूद बंजारा को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अलावा इस्लाम मिकरानी को जिला अध्यक्ष और समीर मिकरानी को नगर अध्यक्ष बनाया गया। आसिम मिकरानी को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई।

अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य समाज को एकजुट करना, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सामूहिक रूप से विचार-विमर्श करना रहा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने युवाओं की शिक्षा, सामाजिक भागीदारी और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने को समाज की तरक्की के लिए जरूरी बताया।

I7 News के लिए रिपोर्ट।

Link copied to clipboard!