नैनीताल पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’—अपराधियों पर कड़ा प्रहार, 9 गिरफ्तार
नैनीताल। जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत व्यापक कार्रवाई की गई है।




इस अभियान की कमान नोडल अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के नेतृत्व में संभाली जा रही है।
Handy Tools For You

🔍 अभियान में क्या रहा खास?
04 अप्रैल 2026 से 12 अप्रैल 2026 तक चलाए गए इस विशेष अभियान में पुलिस ने कई मोर्चों पर सख्त कार्रवाई की—
👮♂️ अपराधियों पर कार्रवाई
- 01 वारंटी अपराधी गिरफ्तार
- असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी और धरपकड़
📋 सत्यापन और शांति व्यवस्था
- 244 संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन
- 60 लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई
- BNSS के तहत 04 व्यक्तियों पर कार्रवाई
- 68 लोगों का पुलिस एक्ट में चालान
🚗 यातायात नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा
- रैश ड्राइविंग, ड्रंकन ड्राइविंग, गलत नंबर प्लेट और हूटर के खिलाफ 126 वाहनों पर कार्रवाई
- 30 वाहन सीज
- 09 लोग गिरफ्तार
🏨 होटल-ढाबों की सघन चेकिंग
- 286 होटल, ढाबों, पब और बार का औचक निरीक्षण
- अनैतिक गतिविधियों पर नजर
📢 पुलिस की अपील
नैनीताल पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
👉 “आपकी सतर्कता ही समाज की सुरक्षा है।”
