Wednesday, April 15, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
महंगाई पर सख्त मुख्यमंत्री धामी, सस्ते फल-सब्जी के लिए खुलेंगे रिटेल काउंटरजिला योजना 2026-27 की तैयारियों में तेजी, आम जनता को सीधे लाभ देने वाली योजनाओं पर जोर“ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, 66 लाख की स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तारतीसरी मंजिल से गिरकर महिला की दर्दनाक मौत, बच्चे को देखने के दौरान हुआ हादसा“संविधान बचाओ, देश बचाओ दिवस” के रूप में मनाई गई डॉ. अंबेडकर जयंती, विचार गोष्ठी में उठी आवाजमहंगाई पर सख्त मुख्यमंत्री धामी, सस्ते फल-सब्जी के लिए खुलेंगे रिटेल काउंटरजिला योजना 2026-27 की तैयारियों में तेजी, आम जनता को सीधे लाभ देने वाली योजनाओं पर जोर“ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, 66 लाख की स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तारतीसरी मंजिल से गिरकर महिला की दर्दनाक मौत, बच्चे को देखने के दौरान हुआ हादसा“संविधान बचाओ, देश बचाओ दिवस” के रूप में मनाई गई डॉ. अंबेडकर जयंती, विचार गोष्ठी में उठी आवाज

हल्द्वानी: गैस आपूर्ति अव्यवस्था को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

| April 13, 2026 | 2 days ago | 1 min read

हल्द्वानी, 13 अप्रैल 2026।
युवा कांग्रेस हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के नवनियुक्त अध्यक्ष इंजीनियर सुमित कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को उप जिलाधिकारी को विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में शहर में गैस आपूर्ति व्यवस्था की अव्यवस्था को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की गई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि अनियमित गैस आपूर्ति के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गैस सिलेंडरों की लगातार बढ़ती कीमतों ने छोटे व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी संचालकों की आर्थिक स्थिति को भी प्रभावित किया है।

युवा कांग्रेस ने मांग उठाई कि जब तक गैस संकट पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता, तब तक प्रभावित छोटे व्यापारियों और वेंडर्स को सरकार द्वारा बेरोजगारी भत्ता दिया जाए, ताकि वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें। इसके साथ ही विवाह समारोहों में आवंटित गैस सिलेंडरों की संख्या बढ़ाने की मांग भी की गई, जिससे सामाजिक कार्यक्रमों में आ रही दिक्कतों को दूर किया जा सके।

ज्ञापन में प्रशासन से गैस आपूर्ति को तत्काल प्रभाव से नियमित करने और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की गई।

इस दौरान महासचिव मोहम्मद अनस, प्रदेश महासचिव स्वाति जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष जूही चौपाल, ब्लॉक अध्यक्ष नदीम सैफी, ब्लॉक अध्यक्ष उमेश जोशी, जिला उपाध्यक्ष अर्जुन टम्टा, पूर्व प्रदेश महासचिव आसिफ अली समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से जनहित में शीघ्र आवश्यक कदम उठाने की अपेक्षा जताई।

Link copied to clipboard!