Sunday, April 5, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
हल्द्वानी में बुक सेलर्स पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, कई स्कूलों को नोटिस की तैयारीभीमताल क्षेत्र में मंत्री राम सिंह कैड़ा का दौरा, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत दिलाने के निर्देशसमाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बुक सेलर्स पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, कई स्कूलों को नोटिस की तैयारीभीमताल क्षेत्र में मंत्री राम सिंह कैड़ा का दौरा, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत दिलाने के निर्देशसमाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांच

एक मुस्लिम महिला अपनी बीमार बेटी को ग्लूकोज़ लगवाकर आ रही थी डाला पानी

| March 24, 2024 | 2 years ago | 0 min read

धामपुर से 24 घंटे में यह दूसरा मामला आया है,

बिजनौर के धामपुर में नगीना चौराहे पर आज 12 बजे के करीब एक मुस्लिम महिला अपनी बीमार बेटी को ग्लूकोज़ लगवाकर आ रही थी तभी धर्म की आड़ में कुछ गुंडों ने उन पर जबरन रंग डाल दिया, माँ कह रही है कि मेरी बेटी बुखार से तपी हुई है उसके बावज़ूद उन्होंने नही छोड़ा, एक व्यक्ति अपने परिचित की मृत्यु में जा रहा था लेकिन उस पर भी मना करने के बावज़ूद रंग डाल दिया गया, इन तमाम घटनाओं को अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर रही लोकल पत्रकार निधि शर्मा

लोकल पत्रकार निधि शर्मा

निधि शर्मा जब अपनी गाड़ी से उतर पीड़ितों से बात और गुंडों से शिकायत की तो उन्होंने उसके साथ भी छेड़छाड़ की और जबरन रंग डाल दिया, निधि शर्मा ने गुंडों के परिजनों से शिकायत की तो उनके माता पिता ने कहा कि “चाहे एसपी के पास जाओ या विधायक के पास जाओ”निधि शर्मा अपनी आंखों के सामने मुस्लिम महिलाओं व खुद के साथ हुई छेड़छाड़ और जबरन रंग डालने की शिकायत करने के लिए धामपुर पुलिस स्टेशन पहुंची, निधि ने शिकायत दर्ज कराई लेकिन अपने पत्रकार साथियों के कहने पर तहरीर वापस ले ली जिसका उन्हें पछतावा है कि शिकायत वापस नही लेनी चाहिए थी!

धामपुर से 24 घंटे में यह दूसरा मामला आया है,और इसमें तो पुलिसकर्मियों की मौज़ूदगी में सब होता रहा है लेकिन मूर्क़दर्शक बनी देखती रही, काश ऐसे गुंडों पर सख़्त कार्रवाई की गई होती तो इसी धामपुर से अन्य मामलें नही आते, अभी भी आपसे उम्मीद है कि इस मामलें में तो आप सख़्त से सख़्त कार्रवाई करेंगे!

Link copied to clipboard!