Monday, April 13, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
शादी के कार्ड बांटने निकले पोस्टमैन की संदिग्ध मौत, गधेरे में मिला शवनैनीताल पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’—अपराधियों पर कड़ा प्रहार, 9 गिरफ्तारमुंबई से बड़ी खबर: सुरों की सम्राज्ञी का निधनहल्द्वानी: पत्रकारों की समस्याओं के समाधान को सरकार प्रतिबद्ध—आशीष त्रिपाठीहल्द्वानी में रेलवे प्रकरण: पीएम आवास योजना के फार्मों की जांच तेज, 6 टीमें मैदान में उतरींशादी के कार्ड बांटने निकले पोस्टमैन की संदिग्ध मौत, गधेरे में मिला शवनैनीताल पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’—अपराधियों पर कड़ा प्रहार, 9 गिरफ्तारमुंबई से बड़ी खबर: सुरों की सम्राज्ञी का निधनहल्द्वानी: पत्रकारों की समस्याओं के समाधान को सरकार प्रतिबद्ध—आशीष त्रिपाठीहल्द्वानी में रेलवे प्रकरण: पीएम आवास योजना के फार्मों की जांच तेज, 6 टीमें मैदान में उतरीं

मुंबई से बड़ी खबर: सुरों की सम्राज्ञी का निधन

| April 12, 2026 | 12 hours ago | 1 min read

मुंबई। भारतीय संगीत जगत के लिए बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर गायिका अब हमारे बीच नहीं रहीं। 92 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। करीब सात दशक तक अपनी सुरीली आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली इस दिग्गज कलाकार के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के में भर्ती कराया गया था। अस्पताल की इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका इलाज चल रहा था और दुनियाभर से उनके फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे थे।

हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद रविवार को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके बेटे आनंद भोसले ने मीडिया से बातचीत में इस दुखद खबर की पुष्टि की है।

आशा भोसले ने अपने करियर में हजारों गीत गाए और हिंदी सिनेमा के साथ-साथ कई भाषाओं में अपनी आवाज का जादू बिखेरा। उनकी गायकी ने हर पीढ़ी को प्रभावित किया और उन्हें संगीत जगत की अमर हस्ती बना दिया।

उनके निधन से न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि पूरे देश ने एक अनमोल रत्न खो दिया है।

Link copied to clipboard!