Wednesday, September 9, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचलनैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचल

मुखानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51 आबकारी मामलों की अवैध शराब न्यायालय के आदेश पर नष्ट

| July 18, 2026 | 2 months ago | 1 min read

हल्द्वानी | I7 NEWS

नैनीताल पुलिस ने मादक पदार्थों और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए थाना मुखानी में आबकारी अधिनियम से जुड़े 51 मामलों के जब्त माल (अवैध शराब आदि) का न्यायालय के आदेश पर विनिष्टीकरण (नष्ट) किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में यह कार्रवाई द्वितीय न्यायिक मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी के आदेशों के अनुपालन में की गई। माल निस्तारण की प्रक्रिया पूरी तरह विधिक नियमों और पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई।

 /></div>




<figure class=

इस दौरान गठित माल निस्तारण समिति में अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी, तहसीलदार हल्द्वानी, अभियोजन अधिकारी, आबकारी निरीक्षक हल्द्वानी, थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी न्यायालय के आदेशों के अनुसार जब्त माल का समय-समय पर विनिष्टीकरण किया जाता रहेगा, ताकि मालखानों में रखे जब्त सामान का समय पर निस्तारण हो और विधिक प्रक्रियाओं का प्रभावी पालन सुनिश्चित किया जा सके।

I7 NEWS | सच के साथ, सबसे पहले

Link copied to clipboard!