Saturday, October 24, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग●ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

हल्द्वानी: वार्ड 59 के लोकप्रिय पार्षद रईस अहमद (गुड्डू) का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने दी शुभकामनाएं

| July 18, 2026 | 3 months ago | 1 min read

हल्द्वानी के खान भाई रेस्टोरेंट में वार्ड संख्या 59 के पार्षद रईस अहमद (गुड्डू) का जन्मदिन बेहद गर्मजोशी, उत्साह और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। समारोह में उनके करीबी मित्रों, शुभचिंतकों, समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, सुखी, सफल और दीर्घायु जीवन की दुआ की।

कार्यक्रम में बनभूलपुरा संयुक्त संघर्ष समिति के संस्थापक उवेस राजा विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने रईस अहमद (गुड्डू) को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर नगर निगम के कई जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह में पार्षद रोहित कुमार, इमरान खान, सलमान सिद्दीकी, गुफरान मिकरानी, सलीम सैफी, समीर अंसारी के साथ पार्षद प्रतिनिधि हाजी राशिद, इकराम अंसारी और जकरिया पठान सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

 /></div>




<figure class=

सभी अतिथियों ने केक काटकर पार्षद रईस अहमद (गुड्डू) को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके बेहतर स्वास्थ्य, लंबी उम्र तथा जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर सफलता की कामना की। समारोह के दौरान आपसी सौहार्द, भाईचारा और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने कहा कि रईस अहमद (गुड्डू) क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से उठाने और लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहने के लिए जाने जाते हैं।

पूरा कार्यक्रम आत्मीयता, अपनत्व और खुशियों के माहौल में संपन्न हुआ, जहां सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के विकास और सामाजिक सद्भाव को और मजबूत बनाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

Link copied to clipboard!