Wednesday, September 9, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचलनैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचल

स्मार्ट मीटर पर डीएम का बड़ा फैसला उपभोक्ता की संतुष्टि तक नहीं हटेगा पुराना मीटर चेक मीटर के रूप में रहेगा चालू

| July 19, 2026 | 2 months ago | 1 min read

I7 NEWS | हल्द्वानी

हल्द्वानी। स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की आशंकाओं के बीच नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बड़ा राहतभरा फैसला लिया है। अब स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ता अपने पुराने मीटर को ‘चेक मीटर’ के रूप में इस्तेमाल कर सकेंगे। जब तक उपभोक्ता स्मार्ट मीटर की रीडिंग और बिलिंग से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हो जाता, तब तक पुराना मीटर नहीं हटाया जाएगा।

शनिवार को कैंप कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने रीवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (RDSS) के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कुछ परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए।

 /></div>




<h3 class=जिले में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रगति
  • हल्द्वानी (नगर): 49.5%
  • हल्द्वानी (ग्रामीण): 35.8%
  • रामनगर: 55.67%
  • नैनीताल: 38.4%

विद्युत विभाग ने बताया कि स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों का लगातार समाधान किया जा रहा है।

उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्मार्ट मीटर लगाने के बाद उपभोक्ता पुराने मीटर की रीडिंग से नए स्मार्ट मीटर का मिलान कर सकेंगे। उपभोक्ता के संतुष्ट होने के बाद ही पुराना मीटर हटाया जाएगा, जिससे बिलिंग को लेकर पारदर्शिता बनी रहे।

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर सख्ती

बैठक में डीएम ने 30 दिन से अधिक समय से लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को जवाबदेही के साथ कार्य करने और शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी।

बिजली चोरी पर चलेगा विशेष अभियान

बिजली चोरी रोकने के लिए विभागीय प्रवर्तन दल को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। इसका उद्देश्य लाइन लॉस कम करना और राजस्व में बढ़ोतरी करना है।

बैठक में अधीक्षण अभियंता ई. रवि कुमार राजौरा, अधिशासी अभियंता ई. एस.के. सहगल (नैनीताल), ई. एस.के. गुप्ता (ग्रामीण हल्द्वानी), ई. प्रदीप कुमार (नगर हल्द्वानी), ई. गोविंद सिंह कार्की (रामनगर) सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

I7 NEWS
“आपकी आवाज़, आपकी खबर”

Link copied to clipboard!