Friday, July 17, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
हरेला पर हरियाली का महासंकल्प: नैनीताल में हजारों पौधों का रोपण एक पेड़ माँ के नाम अभियान बना जनआंदोलनबनभूलपुरा में सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, सार्वजनिक स्थान पर खाईबाड़ी करते युवक को दबोचाप्राधिकरण की कार्रवाई के बीच बनभूलपुरा में कथित अवैध व्यावसायिक निर्माण पर उठे सवाल, आखिर किसके संरक्षण में बन रही बहुमंजिला इमारत?हल्द्वानी में फिर सज रही नुमाइश… लेकिन क्या हादसों से नहीं लिया गया सबक?हीरानगर में कथित अतिक्रमण पर उठे सवाल, जहां पहले थी दीवार वहां अब कैसे खड़ी हो गईं दुकानें?हरेला पर हरियाली का महासंकल्प: नैनीताल में हजारों पौधों का रोपण एक पेड़ माँ के नाम अभियान बना जनआंदोलनबनभूलपुरा में सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, सार्वजनिक स्थान पर खाईबाड़ी करते युवक को दबोचाप्राधिकरण की कार्रवाई के बीच बनभूलपुरा में कथित अवैध व्यावसायिक निर्माण पर उठे सवाल, आखिर किसके संरक्षण में बन रही बहुमंजिला इमारत?हल्द्वानी में फिर सज रही नुमाइश… लेकिन क्या हादसों से नहीं लिया गया सबक?हीरानगर में कथित अतिक्रमण पर उठे सवाल, जहां पहले थी दीवार वहां अब कैसे खड़ी हो गईं दुकानें?

विकास की रफ्तार न थमे, इसलिए पूर्व प्रधान ने दिया इस्तीफा; ग्राम पंचायत दरऊ की नई प्रधान बनीं अलीफा बी

| May 27, 2026 | 2 months ago | 0 min read

रुद्रपुर। ग्राम पंचायत दरऊ में प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत अलीफा बी को नया ग्राम प्रधान नियुक्त किया गया है। पूर्व ग्राम प्रधान के वर्तमान में एक मामले में न्यायिक प्रक्रिया के चलते जेल में होने के कारण पंचायत के विकास कार्य प्रभावित न हों और सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक निरंतर पहुंचता रहे, इस उद्देश्य से उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया था।

नव नियुक्त ग्राम प्रधान अलीफा बी ने पदभार ग्रहण करने के बाद ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता पंचायत के विकास कार्यों को गति देना और जनसमस्याओं का समाधान करना होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।

अलीफा बी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम तथा समाजसेवी जितेंद्र गौतम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से पंचायत के विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

उन्होंने पूर्व ग्राम प्रधान के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में पंचायत हित में किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। पंचायत का विकास किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरे गांव का दायित्व है और विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी।

ग्राम पंचायत दरऊ के ग्रामीणों ने भी अलीफा बी को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि नए नेतृत्व में पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी तथा आम जनता की समस्याओं का प्रभावी समाधान होगा।

अलीफा बी ने कहा कि ग्राम पंचायत दरऊ के उज्ज्वल भविष्य के लिए सभी ग्रामीणों का सहयोग आवश्यक है और वह सभी को साथ लेकर गांव के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगी।

Link copied to clipboard!