Friday, June 5, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
हल्द्वानी मंडी बाईपास बना अवैध बस अड्डा, प्रशासन मौनदिल्ली होटल अग्निकांड के बाद नैनीताल प्रशासन अलर्ट, होटल-होमस्टे का होगा फायर सेफ्टी ऑडिटहल्द्वानी में 6 जून को गूंजेगा बाबा श्याम का दरबार, निकलेगी भव्य निशान यात्रा और होगा संकीर्तन महोत्सवबिना कोचिंग नैनीताल की परवीन अजहर बनीं उप शिक्षा अधिकारी,21 करोड़ रुपये के गन्ना भुगतान, फर्जी रजिस्ट्रियों और बढ़ती चोरियों पर गरजे विधायक तिलक राज बेहड़हल्द्वानी मंडी बाईपास बना अवैध बस अड्डा, प्रशासन मौनदिल्ली होटल अग्निकांड के बाद नैनीताल प्रशासन अलर्ट, होटल-होमस्टे का होगा फायर सेफ्टी ऑडिटहल्द्वानी में 6 जून को गूंजेगा बाबा श्याम का दरबार, निकलेगी भव्य निशान यात्रा और होगा संकीर्तन महोत्सवबिना कोचिंग नैनीताल की परवीन अजहर बनीं उप शिक्षा अधिकारी,21 करोड़ रुपये के गन्ना भुगतान, फर्जी रजिस्ट्रियों और बढ़ती चोरियों पर गरजे विधायक तिलक राज बेहड़

महापौर गजराज सिंह बिष्ट का ताबड़तोड़ निरीक्षण, कई समस्याओं का मौके पर समाधान

| April 17, 2026 | 2 months ago | 1 min read

हल्द्वानी, 17 अप्रैल 2026 (i7 News)। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र में आज सुबह से ही महापौर ने विभिन्न वार्डों का व्यापक निरीक्षण किया। इस अभियान का उद्देश्य जमीनी स्तर पर समस्याओं का आकलन कर उनका त्वरित और स्थायी समाधान सुनिश्चित करना रहा। महापौर के इस सक्रिय रुख से स्थानीय जनता में संतोष और विश्वास का माहौल देखने को मिला।

निरीक्षण के पहले चरण में वार्ड संख्या 43 के जय दुर्गा कॉलोनी और राकासिया नाला क्षेत्र का दौरा किया गया। यहां महापौर ने नाला सफाई, जल निकासी और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि बरसात से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं, ताकि जलभराव की समस्या न हो।

दूसरे चरण में वार्ड संख्या 47 स्थित निलियम कॉलोनी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सड़क, जल निकासी और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए और सभी कार्य तय समयसीमा में पूरे हों।

तीसरे चरण में वार्ड संख्या 41 के ओवरहेड टैंक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टैंक के पुनर्निर्माण और उच्च क्षमता की मोटर लगाने का निर्णय लिया गया। महापौर ने अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था सुचारु और मजबूत हो सके।

निरीक्षण के दौरान कई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए महापौर ने अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर तत्काल निर्देश दिए, जिससे कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान हो गया। इससे स्थानीय लोगों को त्वरित राहत मिली।

महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि नगर निगम का हर कार्य आम जनता की सुविधा के लिए समर्पित है और समस्याओं का समाधान करना प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि शहर के विकास के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है और योजनाएं धरातल पर दिखाई देनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय जनता की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिसके लिए महापौर ने सभी नागरिकों का आभार जताया और भविष्य में भी सहयोग बनाए रखने की अपील की।

Link copied to clipboard!