हल्द्वानी: एसकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने 10वीं बोर्ड में मारी बाजी, 5 छात्रों ने पाए 90% से अधिक अंक
हल्द्वानी स्थित एसकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रामपुर रोड के छात्रों ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष स्कूल के पांच मेधावी छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की।
विद्यालय की छात्रा बबली छिमवाल ने 96% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। मोनू देवल ने 94% अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं चेतन नेगी और बेबो गोस्वामी ने 91% अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। आयुष गोस्वामी ने 90% अंकों के साथ पांचवां स्थान हासिल किया।
Handy Tools For You
विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। विद्यालय के प्रबंधक यू.सी. जोशी और सचिव पुष्पा जोशी ने कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है।
प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा ने कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासन के कारण छात्र लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं उप-प्रधानाचार्या भामिनी चौहान जोशी और प्रशासक ऋषभ जोशी ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार नियमित मूल्यांकन, रेमेडियल कक्षाएं और शिक्षक-अभिभावक के बेहतर समन्वय से यह शानदार परिणाम संभव हो पाया है। स्कूल द्वारा जल्द ही सभी टॉपर छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।
🔴 I7 News | सच के साथ
