Wednesday, September 9, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचलनैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचल

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, 66 लाख की स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

| April 15, 2026 | 5 months ago | 1 min read

हल्द्वानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर जिलेभर में चल रहे अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 3 स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है।

मुख्य कार्रवाई – 221 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

SOG और कोतवाली हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम ने भोटिया पड़ाव क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 221 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 66.30 लाख रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय सिंह नेगी (35 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पहले भी NDPS एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पास से:

 /></div>




<ul class=
  • ₹14,520 नकद
  • इलेक्ट्रॉनिक तराजू
  • मोबाइल फोन
  • भी बरामद किया है। इस मामले में कोतवाली हल्द्वानी में FIR नंबर 125/26 दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


    दूसरी कार्रवाई – 4.18 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

    राजपुरा क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान गुलशन (28 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 4.18 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ FIR नंबर 126/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है।


    तीसरी कार्रवाई – 11.72 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

    वनभूलपुरा थाना पुलिस ने चोरगलिया रोड से मेराज अली (45 वर्ष) को गिरफ्तार किया। उसके पास से 11.72 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।


    पुलिस टीम को मिला सम्मान

    इस सफल कार्रवाई पर एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम का उत्साहवर्धन करते हुए ₹1500 का पुरस्कार देने की घोषणा की है।


    एसएसपी का संदेश

    एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ “Zero Tolerance” नीति अपनाई जा रही है और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



    Link copied to clipboard!