Wednesday, September 9, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचलनैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचल

देहरादून: DAV कॉलेज कार्यक्रम में अभद्र भाषा का आरोप, गायक व विधायक समेत कई के खिलाफ FIR की मांग

| April 14, 2026 | 5 months ago | 1 min read

देहरादून, 13 अप्रैल 2026। राजधानी देहरादून स्थित DAV कॉलेज में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कार्यक्रम के दौरान गायक पर मंच से अभद्र, अश्लील और आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है, जिससे उपस्थित छात्र-छात्राओं और आम लोगों की भावनाएं आहत होने की बात कही जा रही है।

इस मामले में पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कांडपाल के नेतृत्व में कोतवाली में एक प्रार्थनापत्र दिया गया है, जिसमें गायक मासूम शर्मा, कार्यक्रम आयोजकों और खानपुर क्षेत्र के विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है।

प्रार्थनापत्र के अनुसार, 11 अप्रैल को आयोजित इस कार्यक्रम में मंच साझा करने वालों में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी शामिल थे। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान मासूम शर्मा ने न केवल आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया, बल्कि एक कथित हमले का जिक्र कर माहौल को भयपूर्ण बनाने की कोशिश भी की।

 /></div>




<figure class=

शिकायत में यह भी कहा गया है कि कार्यक्रम के दौरान मौजूद आयोजकों और विधायक उमेश कुमार ने स्थिति को नियंत्रित करने के बजाय कथित तौर पर भड़काऊ बयान दिए, जिससे मामला और गंभीर हो गया।

प्रार्थनापत्र में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग करते हुए निष्पक्ष जांच की अपील की गई है। शिकायत के समय कई स्थानीय लोग और संगठन से जुड़े सदस्य भी मौजूद रहे।

फिलहाल, पुलिस की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है।

Link copied to clipboard!