Sunday, April 5, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
समाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?समाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?

दुर्घटना के बाद हरकत में प्रशासन — ठंडी सड़क का एसएसपी ने किया निरीक्षण,

| February 13, 2026 | 2 months ago | 0 min read

पेड़ों पर रेडियम रिफ्लेक्टर न होने से बढ़ रहा खतरा


हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित ठंडी सड़क पर हाल ही में हुई सड़क दुर्घटना के बाद प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड में नजर आ रहे हैं। दुर्घटना में घायल कृष्णा हॉस्पिटल के मैनेजर डॉ. हरभजन सिंह की कुशलक्षेम जानने के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. स्वयं अस्पताल पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से उपचार की स्थिति की जानकारी लेते हुए हर संभव पुलिस सहायता का आश्वासन दिया।


एसएसपी ने बताया कि तेज रफ्तार से दुर्घटना करने वाले बाइक सवार के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया गया है। उन्होंने साफ कहा कि रैश ड्राइविंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


ठंडी सड़क पर सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच
दुर्घटना के बाद एसएसपी नैनीताल ने प्रशासन, नगर निगम और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों के साथ ठंडी सड़क का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल, अस्पताल और मोड़ों के पास स्पीड ब्रेकर लगाने के लिए संभावित स्थानों पर स्वयं मौके पर मार्किंग करवाई गई। संबंधित विभागों को शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।


बड़ी समस्या बनी पेड़ों पर रिफ्लेक्टर की कमी
निरीक्षण के दौरान एक महत्वपूर्ण समस्या भी सामने आई। ठंडी सड़क के दोनों ओर लगे पेड़ों पर रेडियम रिफ्लेक्टर नहीं लगे होने से रात के समय वाहन चालकों को सड़क की दिशा का सही अनुमान नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों ने भी बताया कि शाम और रात के समय सड़क पर पर्याप्त दृश्य संकेतक न होने से खतरा बना रहता है। अधिकारियों ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया है।


एसएसपी का जनता से संदेश
एसएसपी नैनीताल ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि तेज रफ्तार, स्टंटबाजी और यातायात नियमों की अनदेखी दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है। सभी वाहन चालक नियमों का पालन करें, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।


निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त परितोष वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार, पीडब्ल्यूडी व नगर निगम के अधिकारी तथा पुलिस बल मौजूद रहा।

Link copied to clipboard!