हल्द्वानी (नैनीताल), 24 नवंबर 2026। सरबती देवी मेमोरियल ट्रस्ट का पंचम स्थापना दिवस देशभर में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट की संस्थापक एवं सामाजिक न्याय एवं महिला अधिकारिता आयोग की नेशनल वाइस चेयरपर्सन डॉ. रेनू शरण ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना
कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित लोकपाल मनरेगा पुष्पा कांडपाल ने संस्थापक डॉ. रेनू शरण के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. रेनू शरण के नेतृत्व में संस्था लगातार महिला सशक्तिकरण और बाल विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। महिलाओं के उत्थान के लिए उनका सहयोग और योगदान सराहनीय है। उन्होंने संस्था के प्रयासों पर गर्व व्यक्त किया।
प्रशासनिक अधिकारी ने बताया संस्था का कार्य
विशिष्ट अतिथि प्रशासनिक अधिकारी सीमा टम्टा ने ट्रस्ट की गतिविधियों और सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने संस्था द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयासों को साझा किया।
देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों, नृत्य और कविताओं की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। मंच संचालन मोनिका भारती और पम्मी तिवारी ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और सदस्यों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।
निःस्वार्थ भाव से समाजसेवा करना ट्रस्ट का उद्देश्य : डॉ. रेनू शरण
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं डॉ. रेनू शरण ने कहा कि सरबती देवी मेमोरियल ट्रस्ट महिला सशक्तिकरण और बाल विकास के साथ राष्ट्र एवं समाज के हित में निःशुल्क और निःस्वार्थ भाव से सेवाएं प्रदान कर रहा है। संस्था का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक सहायता और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।
उन्होंने बताया कि ट्रस्ट पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन, न्याय और सहायता, योग, शिक्षा, उत्तम स्वास्थ्य, कौशल विकास, सनातन संस्कृति के संरक्षण, आध्यात्मिक चेतना जागृत करने, संगठन विस्तार और भविष्य निर्माण जैसे विषयों पर कार्य कर रहा है।
इसके अलावा गौरक्षा, बेजुबान पशुओं का संरक्षण, पीड़ितों को उनके अधिकार दिलाने, नशामुक्त भारत मिशन, अंतरराष्ट्रीय श्रीमद्भगवद्गीता के प्रचार-प्रसार और स्वच्छ भारत मिशन जैसे अभियानों में भी संस्था अपनी भागीदारी निभा रही है।
देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे गणमान्य लोग
पंचम स्थापना दिवस के अवसर पर हरियाणा से महेंद्र सिंह, बरेली से संजय सिंह सहित मीना, सुमन, हेमलता, प्रियांशु, नीमा बिष्ट, बलभ जोशी, रेशमा, दिशा, भाविका समेत शहर के अनेक गणमान्य नागरिक और ट्रस्ट के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सामाजिक सेवा, महिला सशक्तिकरण और बाल विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने के संदेश के साथ हुआ।
i7 News के आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
उत्तराखंड, हल्द्वानी व देश की हर बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ सीधे अपने WhatsApp पर तुरंत प्राप्त करें।