उत्तराखंड न्यूज़

हल्द्वानी में सरस आजीविका मेले का भव्य शुभारंभ, 29 राज्यों के महिला समूहों के 250 स्टॉल बने आकर्षण

शेयर करें: WhatsApp Facebook Twitter
हल्द्वानी में सरस आजीविका मेले का भव्य शुभारंभ, 29 राज्यों के महिला समूहों के 250 स्टॉल बने आकर्षण

हल्द्वानी (नैनीताल)। हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में दस दिवसीय सरस आजीविका मेले का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ। मेले का उद्घाटन सांसद दिनेश आर्य और कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। यह मेला 3 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। मेले में देश के 29 राज्यों से आए स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि अपने उत्पादों के साथ हिस्सा ले रहे हैं।

29 राज्यों के समूहों के 250 स्टॉल, महिला उद्यमियों को मिला मंच

सरस आजीविका मेले में कुल 250 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें से 172 स्टॉल महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित वस्तुओं की बिक्री एवं प्रदर्शन के लिए आवंटित किए गए हैं। इन स्टॉलों पर विभिन्न राज्यों के पारंपरिक उत्पाद, हस्तशिल्प, कलाकृतियां और ग्रामीण क्षेत्रों में तैयार किए गए उत्पाद लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

महिला सशक्तीकरण और ग्रामीण आजीविका को मिलेगा बढ़ावा

इस अवसर पर विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि सरस आजीविका मेला महिला सशक्तीकरण और ग्रामीण आजीविका को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस मेले का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों, हस्तशिल्प और कलाकृतियों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना है। साथ ही देश के विभिन्न राज्यों के स्वयं सहायता समूहों को एक-दूसरे की कला, संस्कृति और कार्यशैली को जानने-समझने का अवसर भी मिलता है।

 /></div>




<h3 class=लोकल फॉर वोकल को मिलेगा प्रोत्साहन

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकल फॉर वोकल के मंत्र को आत्मसात करते हुए मेले में बायर-सेलर मीट का आयोजन भी किया जा रहा है। इसके माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण उद्यमियों को अपने उत्पादों के लिए व्यापक बाजार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इससे स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिलने के साथ ही ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में भी मदद मिलेगी।

3 दिसंबर तक चलेगा मेला, खरीदारी के साथ संस्कृति की भी मिलेगी झलक

एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित इस दस दिवसीय मेले में लोगों को देश के अलग-अलग राज्यों के पारंपरिक उत्पादों और हस्तशिल्प को देखने और खरीदने का अवसर मिलेगा। सरस आजीविका मेला महिला समूहों की मेहनत, हुनर और आत्मनिर्भरता को मंच देने के साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

i7 News के आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें

उत्तराखंड, हल्द्वानी व देश की हर बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ सीधे अपने WhatsApp पर तुरंत प्राप्त करें।

चैनल फॉलो करें
यह ख़बर अच्छी लगी? दोस्तों के साथ शेयर करें! फेसबुक पर i7 News के आधिकारिक पेज (@I7Newsnainital) से जुड़ें
प्रकाशित: 24 November, 2026 9:18 PM
संपादकीय लेखक

Rihan Khan

i7 News डिजिटल न्यूज़ डेस्क रिपोर्टर। उत्तराखंड, कुमाऊं व राष्ट्रीय समाचारों की निष्पक्ष एवं त्वरित रिपोर्टिंग।

सभी लेख देखें (791 समाचार)