Monday, July 20, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
नैनीताल पुलिस का ध्वनि प्रदूषण पर बड़ा अभियान, तेज आवाज वाले लाउडस्पीकरों पर सख्त कार्रवाईमेरठ में सनसनी प्रेमी संग मिलकर पति की सांप से हत्या का आरोप बीमा के ₹20 लाख के लिए रची गई खौफनाक साजिशफर्जी स्थायी निवास प्रमाणपत्र मामले के आरोपी फैजान मिकरानी को जमानत, सोशल मीडिया पर स्वागत की तस्वीरें वायरलस्मार्ट मीटर पर डीएम का बड़ा फैसला उपभोक्ता की संतुष्टि तक नहीं हटेगा पुराना मीटर चेक मीटर के रूप में रहेगा चालूहल्द्वानी: वार्ड 59 के लोकप्रिय पार्षद रईस अहमद (गुड्डू) का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने दी शुभकामनाएंनैनीताल पुलिस का ध्वनि प्रदूषण पर बड़ा अभियान, तेज आवाज वाले लाउडस्पीकरों पर सख्त कार्रवाईमेरठ में सनसनी प्रेमी संग मिलकर पति की सांप से हत्या का आरोप बीमा के ₹20 लाख के लिए रची गई खौफनाक साजिशफर्जी स्थायी निवास प्रमाणपत्र मामले के आरोपी फैजान मिकरानी को जमानत, सोशल मीडिया पर स्वागत की तस्वीरें वायरलस्मार्ट मीटर पर डीएम का बड़ा फैसला उपभोक्ता की संतुष्टि तक नहीं हटेगा पुराना मीटर चेक मीटर के रूप में रहेगा चालूहल्द्वानी: वार्ड 59 के लोकप्रिय पार्षद रईस अहमद (गुड्डू) का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने दी शुभकामनाएं

मेरठ में सनसनी प्रेमी संग मिलकर पति की सांप से हत्या का आरोप बीमा के ₹20 लाख के लिए रची गई खौफनाक साजिश

| July 19, 2026 | 1 day ago | 0 min read

जांच में सामने आया कि स्कूल में ड्राइवर के रूप में कार्यरत तुषार उर्फ निक्की और दामिनी के बीच प्रेम संबंध विकसित हो गए थे। पुलिस का दावा है कि इसी रिश्ते के चलते दोनों ने अतुल को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

सांप के काटने से मौत बताकर छिपाने की कोशिश

शुक्रवार सुबह दामिनी अपने पति अतुल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हस्तिनापुर लेकर पहुंची और बताया कि रात में उन्हें सांप ने काट लिया था। डॉक्टरों ने अतुल को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को बिस्तर के अंदर एक सांप भी मिला, लेकिन घटनास्थल की परिस्थितियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद जांच शुरू की गई।

मोबाइल कॉल डिटेल ने खोला पूरा राज

पुलिस ने दामिनी का मोबाइल फोन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खंगाले। जांच में तुषार से लगातार संपर्क मिलने के बाद उससे पूछताछ की गई। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में तुषार ने पूरी साजिश कबूल कर ली।

दूध में नींद की गोलियां, फिर कमरे में छोड़ा जहरीला सांप

पुलिस के अनुसार, गुरुवार रात अतुल को दूध में नींद की गोलियां मिलाकर पिलाई गईं ताकि वह गहरी नींद में चला जाए। इसके बाद आरोपियों ने जहरीले सांप को कमरे में लाकर कंबल के अंदर छोड़ दिया। आरोप है कि सांप के डसने से अतुल की मौत हो गई और इसे सामान्य हादसा दिखाने की कोशिश की गई।

बीमा की रकम भी बनी हत्या की वजह

जांच में यह भी सामने आया कि अतुल के नाम करीब 20 लाख रुपये का जीवन बीमा था। पुलिस का आरोप है कि बीमा की राशि हासिल करने के बाद साजिश में शामिल दो अन्य आरोपियों सोनू और उदय को 5 लाख रुपये देने की योजना बनाई गई थी। वहीं दामिनी और तुषार नई जिंदगी शुरू करने की तैयारी में थे।

चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में पत्नी दामिनी, प्रेमी तुषार उर्फ निक्की और उसके दो सहयोगियों सोनू व उदय को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल कर रही है।

(नोट: यह खबर पुलिस के दावों और अब तक सामने आई जांच के आधार पर तैयार की गई है। अंतिम सत्य न्यायालय के निर्णय के अधीन होगा।)

Link copied to clipboard!