हल्द्वानी को मिला नया ज़िला समन्वयक
राजीव गांधी पंचायत राज संगठन ने राधा आर्या को सौंपी बड़ी ज़िम्मेदारीहल्द्वानी।ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत राजीव गांधी पंचायत…
Read more
उत्तराखण्ड का युवा वर्ग संस्कृति के प्रचार-प्रसार में लगातार प्रयासरत है। लोकसंगीत से लेकर परंपरागत कला तक, हर क्षेत्र में नई पीढ़ी अपनी जड़ों को सहेजने का कार्य कर रही है।
आज देवभूमि की बेटियां सेना, खेल, बॉलीवुड समेत हर क्षेत्र में पहचान बना रही हैं। इन्हीं में से एक नाम है मुक्तेश्वर (प्यूड़ा) की आकांक्षा बिष्ट, जिन्होंने कुमाऊँ की परंपरागत ऐपण कला को नया जीवन दिया है।


आकांक्षा पिछले दो वर्षों से इस पारंपरिक कला का प्रचार-प्रसार कर रही हैं। वर्तमान में वह हल्द्वानी से पढ़ाई के साथ-साथ ऐपण कला पर काम कर रही हैं। उनका कहना है कि ऐपण पहाड़ की संस्कृति का अहम हिस्सा है, जो लगभग हर घर में देखा जा सकता है।
आकांक्षा सिर्फ इस कला को सीख ही नहीं रही हैं बल्कि युवाओं और महिलाओं को भी प्रशिक्षित कर रही हैं। वह ऐपण डिज़ाइनों को नेमप्लेट्स, दीये, कोस्टर्स, पूजा थाल जैसी चीज़ों पर उकेर कर इन्हें आधुनिक रूप दे रही हैं, ताकि लोग इन्हें पसंद करें और रोजगार भी जुड़ सके।

आकांक्षा का कहना है कि पहाड़ से पलायन और संयुक्त परिवारों के टूटने से यह कला धीरे-धीरे विलुप्त हो रही है। कई युवा तो ‘ऐपण’ शब्द से भी अनजान हैं। अगर इसे अब नहीं सहेजा गया तो आने वाली पीढ़ियां इस धरोहर से वंचित रह जाएंगी।
कुमाऊँ की इस शानदार विरासत और धार्मिक महत्व से जुड़ी कला को पुनर्जीवित करने का बीड़ा आकांक्षा बिष्ट ने उठाया है। उनका प्रयास है कि आने वाली पीढ़ी इस धरोहर को पहचान सके और गर्व से आगे बढ़ाए।
यदि आपको आकांक्षा के बनाए ऐपण पसंद आए तो आप उनसे मेल एवं इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं:
📩 Mail: akankshakaira091@gmail.com
📷 Instagram: akanksha_artgallery1998
राजीव गांधी पंचायत राज संगठन ने राधा आर्या को सौंपी बड़ी ज़िम्मेदारीहल्द्वानी।ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत राजीव गांधी पंचायत…
Read moreहल्द्वानी। कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने मोबाइल चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को…
Read moreभीमताल।माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशानुसार तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जिला न्यायाधीश श्री प्रशांत जोशी के…
Read more