महंगाई पर सख्त मुख्यमंत्री धामी, सस्ते फल-सब्जी के लिए खुलेंगे रिटेल काउंटर
देहरादून। ने राज्य में बढ़ती महंगाई पर सख्त रुख अपनाते हुए मंडी परिषद को आम जनता को राहत देने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को इस संबंध में उत्तराखण्ड मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर “डब्बू” की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें अधिकारियों और विपणन बोर्ड के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में तय किया गया कि प्रदेश की प्रत्येक मंडी समिति में 5-5 बड़े रिटेल काउंटर खोले जाएंगे, जहां आम लोगों को फल, सब्जी और दैनिक जरूरत की वस्तुएं सस्ती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी। इसका उद्देश्य सीधे उपभोक्ताओं तक राहत पहुंचाना है।
Handy Tools For You

इसके साथ ही महंगाई पर नियंत्रण के लिए कई अहम फैसले लिए गए—
- हर मंडी में 3 सदस्यीय सचल (मोबाइल) दल गठित किया जाएगा
- ये दल रोजाना बाजार का निरीक्षण कर फल-सब्जियों के खुदरा दामों का आंकलन करेंगे
- प्रतिदिन की रिपोर्ट मंडी बोर्ड मुख्यालय को भेजी जाएगी
- क्षेत्र के सभी खुदरा व्यापारियों को लाइसेंस जारी करना अनिवार्य होगा
- मोबाइल वैन के जरिए सस्ती दरों पर सामान आम जनता तक पहुंचाया जाएगा
मुख्यमंत्री के निर्देशों का सख्ती से पालन कराने के लिए मंडी परिषद ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन के दौरान अगर कोई व्यापारी महंगे दामों पर सामान बेचता पाया गया, तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई होगी।
बैठक में मंडी परिषद के निदेशक हेमंत वर्मा, महाप्रबंधक निर्मला बिष्ट सहित कई अधिकारी मौजूद रहे, जबकि प्रदेश भर के मंडी अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
👉 सरकार के इस फैसले से उम्मीद है कि आम जनता को जल्द ही महंगाई से राहत मिलेगी और जरूरी वस्तुएं उचित दाम पर उपलब्ध हो सकेंगी।
