Wednesday, September 9, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचलनैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचल

जिला योजना 2026-27 की तैयारियों में तेजी, आम जनता को सीधे लाभ देने वाली योजनाओं पर जोर

| April 15, 2026 | 5 months ago | 1 min read

हल्द्वानी, 15 अप्रैल 2026। जिलाधिकारी ने बुधवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में नैनीताल जिले की प्रस्तावित जिला योजना 2026-27 को लेकर पूर्व तैयारी बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना बनाते समय आम जनता की मूलभूत आवश्यकताओं, क्षेत्रीय प्राथमिकताओं और स्वरोजगार आधारित योजनाओं को प्राथमिकता दी जाए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि ऐसे प्रस्ताव तैयार किए जाएं जिनसे सीधे आम नागरिकों को लाभ मिले और सरकारी धन का सही उपयोग हो। उन्होंने अधूरी परियोजनाओं को पहले पूरा करने और विकास योजनाओं का लाभ समय पर जनता तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने उद्यान, कृषि, मत्स्य, दुग्ध विकास और पशुपालन जैसे विभागों को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता बढ़ाने वाली योजनाएं शामिल करने के निर्देश दिए। साथ ही क्लस्टर अप्रोच के तहत केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जोड़कर भूमिहीन, छोटे किसानों और ग्रामीण उद्यमियों को अधिक लाभ देने पर बल दिया।

 /></div>




<p class=गर्मी के मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी ने खराब ट्यूबवेल की मरम्मत और स्टेबलाइजर खरीद के लिए बजट में प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इसके अलावा पर्यटन स्थलों के विकास, जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए सोलर फेंसिंग और सरकारी आवासों की मरम्मत को भी योजना में शामिल करने को कहा।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर उनके सुझावों को भी योजना में शामिल किया जाए, क्योंकि वे क्षेत्रीय समस्याओं से भली-भांति परिचित होते हैं।

जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि आगामी सप्ताह में प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला योजना 2026-27 की बैठक प्रस्तावित है। इससे पहले सभी विभाग अपने-अपने प्रस्ताव जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी , पुलिस अधीक्षक , जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी मुकेश नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Link copied to clipboard!