Wednesday, September 9, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचलनैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचल

नोएडा: सैलरी बढ़ोतरी की मांग को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन उग्र, सेक्टर-84 में हंगामा

| April 13, 2026 | 5 months ago | 1 min read

नोएडा, सोमवार। के सेक्टर-84 में आज कर्मचारियों का सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर चल रहा प्रदर्शन अचानक उग्र हो गया। बड़ी संख्या में जुटे कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से वेतन बढ़ोतरी की मांग की जा रही थी, लेकिन प्रबंधन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे नाराज होकर उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।

स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की। अधिकारियों ने कर्मचारियों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए उनकी मांगों पर बातचीत के जरिए समाधान निकालने का भरोसा दिलाया।

 /></div>




<p class=फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Link copied to clipboard!