Tuesday, April 21, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत ने सुनीं समस्याएं, कई मामलों का मौके पर निस्तारणछात्राओं के लिए 100 सीट का छात्रावास बनेगा, कैबिनेट मंत्री ने दी सैद्धांतिक मंजूरीनई दिल्ली में सांसद अजय भट्ट की रेल मंत्री से मुलाकात, क्षेत्रीय समस्याओं को रखा प्रमुखता सेहल्द्वानी से गर्व की खबर: नमन मेहरा ने जू-जित्सु में जीते दो स्वर्ण पदक, रविवार को होगा सम्मान समारोहहल्द्वानी: एसकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने 10वीं बोर्ड में मारी बाजी, 5 छात्रों ने पाए 90% से अधिक अंकजनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत ने सुनीं समस्याएं, कई मामलों का मौके पर निस्तारणछात्राओं के लिए 100 सीट का छात्रावास बनेगा, कैबिनेट मंत्री ने दी सैद्धांतिक मंजूरीनई दिल्ली में सांसद अजय भट्ट की रेल मंत्री से मुलाकात, क्षेत्रीय समस्याओं को रखा प्रमुखता सेहल्द्वानी से गर्व की खबर: नमन मेहरा ने जू-जित्सु में जीते दो स्वर्ण पदक, रविवार को होगा सम्मान समारोहहल्द्वानी: एसकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने 10वीं बोर्ड में मारी बाजी, 5 छात्रों ने पाए 90% से अधिक अंक

कालाढूंगी: ADM ने किया डिजिटल क्रॉप सर्वे का निरीक्षण, खेत में खुद किया सर्वे

| April 13, 2026 | 1 week ago | 1 min read

कालाढूंगी, 13 अप्रैल 2026। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी Agri Stack योजना के अंतर्गत अंश निर्धारण, किसान रजिस्ट्री और डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य तेजी से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने तहसील कालाढूंगी के राजस्व ग्राम नाथूझाला में चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित काश्तकारों के बीच कुछ खेतों का स्वयं डिजिटल क्रॉप सर्वे कर कार्य की गुणवत्ता और प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्वे कार्य में पारदर्शिता और गति बनाए रखी जाए।

इस दौरान तहसीलदार एवं राजस्व उप निरीक्षक ने जानकारी दी कि क्षेत्र में डिजिटल क्रॉप सर्वे का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है, जबकि कुछ खेतों में सजरा (मानचित्र) और लोकेशन ट्रेसिंग में आंशिक कठिनाइयाँ सामने आ रही हैं। इस पर अपर जिलाधिकारी ने तत्काल राजस्व परिषद, उत्तराखंड देहरादून में डिजिटल क्रॉप सर्वे के नोडल अधिकारी को फील्ड स्तर की समस्याओं से अवगत कराया।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी तहसीलदार ईश्वर सिंह, ताराचंद्र घिल्डियाल, अभय कुमार और राजस्व उप निरीक्षक हिमाक्षी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Link copied to clipboard!